स्कूल में छात्रा ने किया जहर सेवन…ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत…जांच पड़ताल में जुटी पुलिस..शिक्षकों और परिजनों से पूछताछ

कक्षा सातवी की छात्रा ने किया जहर सेवन..अस्पताल में मौत

बिलासपुर—सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है। इसके पहले तबीयत खराब होने पर शिक्षकों ने छात्रा को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन छात्रा को बचाया नहीं जा सका है। जानकारी के बाद परिजन के साथ पुलिस भी पहुंच गयी। मर्ग कायम कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित सरदार संतोष सिंह मेमोरियल स्कूल का है। सातवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा की यकायक तबीयत खराब हो गयी। शिक्षकों को जानकारी मिली कि छात्रा ने जहर सेवन किया है।  तत्काल परिजनों को सूचित कर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गयी।

  पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग कायम करने के जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की जानकारी को साझा किया जाएगा। परिजन और स्कूल स्टाफ समेत छात्रा के दोस्तों से बातचीत कर पुलिस वस्तुस्थिति का पतासाजी कर रही है। स्टाफ ने बताया कि छात्रा की गिनती होनहार मेधावी बच्चों में थी

stampede at Sangam: महाकुंभ में भगदड़, मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले 30 महिलाएं घायल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *