इंजीनियरिंग ऑफिसर सहित 110 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के संबंधित विषय के अनुसार इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा/साइंस डिग्री/आईटीआई/संबंधित योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 25 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Jobs/बेंगलुरु। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत इंजीनियरिंग ऑफिसर सहित विभिन्न 110 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

सीपीआरआई की ओर से जारी विभिन्न 110 पदों में इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-I (इलेक्ट्रिकल) के 7, इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-I (सिविल) का 1, इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) के 10, इंजीनियरिंग असिस्टेंट (मैकेनिकल) का 1, साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) के 2, टेक्नीशियन ग्रेड-I (इलेक्ट्रिकल) के 7, टेक्नीशियन ग्रेड-I (मैकेनिकल) के 2, टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-I के 37, असिस्टेंट ग्रेड-II के 29 और मल्टी-टास्किंग स्टाफ ग्रेड-I (वॉच एंड वार्ड ड्यूटी) के 14 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। हालांकि, अधिसूचना में अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख और समय का ऐलान नहीं किया गया है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के संबंधित विषय के अनुसार इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा/साइंस डिग्री/आईटीआई/संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 25 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा और/या इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार सातवें वेतन आयोग (7वां सीपीसी) के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-1 से 7 के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीपीआरआई की ओर से संबंधित पदों के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी की विस्तृत अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी की जाएगी।

हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को सीपीआरआई के ऑफिशियल पोर्टल समय-दर-समय चेक करने की सलाह दी जाती है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *