सैफ अली खान हमला मामला : पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदलता तो कभी जूते चुराता दिखा आरोपी

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट है। संदिग्ध की एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़ा बदलता नजर आया।

सामने आई तस्वीर में कथित हमलावर पीले रंग की शर्ट पहने नजर आया। फिर वह कपड़े बदलकर बांद्रा स्टेशन के पास भी दिखा था।

बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सैफ के घर और बांद्रा के लकी होटल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से ली गई है। तस्वीर सुबह 8 बजे की है। हमलावर का हुलिया बदला हुआ है। वह आसमानी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहा है।

जांच अधिकारियों को सैफ अली खान मामले में संदिग्ध की एक और सीसीटीवी फुटेज मिली है, जो 12 जनवरी की है और वर्सोवा इलाके की बताई जा रही है। क्लिप में संदिग्ध जूते चोरी करता नजर आ रहा है।

बता दें, सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना को 50 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है और पुलिस फरार आरोपी को अभी तक पकड़ नहीं पाई है।

आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई की लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 40 से ज्यादा टीमें बनाई हैं। मुंबई, ठाणे और पालघर जिले के अलग-अलग इलाकों में आरोपी की तलाश कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर के मुंबई के बांद्रा थाने और रेलवे स्टेशन के बीच घूमने के दौरान यह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस टीमें सघनता से इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Allu Arjun Arrested: अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

इस बीच अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत की दीवार के बाहर सीढ़ी लगाकर अंदर झांकते एक शख्स का वीडियो भी हाल ही में सामने आया, जो 14 जनवरी का है, यानी सैफ अली खान पर हुए हमले से दो दिन पहले का। यह अभिनेता के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था।

इसमें संदिग्ध, दीवार पर कंटीले तार की वजह से बहुत ही संभलकर दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता दिखा। क्लिप में वह शख्स कुत्तों के भौंकने पर मौके से भागता भी नजर आया था।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *