फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही रश्मिका मंदाना

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना काफी समय से हिंट दे रही हैं कि उनके पास फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। आखिर क्या है यह सरप्राइज? इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह इसका खुलासा सोमवार को करेंगी।

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह कहती दिख रही हैं, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं आखिरकार ये बात रिकॉर्ड कर रही हूं।
जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि मैं अपने दिल के बहुत करीब किसी चीज पर काम कर रही हूं। यह सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि कुछ ऐसा है, जिसमें मैंने दिन-रात एक किए हैं, खासकर फैंस के लिए, जो सालों से मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं। इस वीडियो के जरिए मैं फैंस के साथ उस खास चीज का एक छोटा हिस्सा शेयर कर रही हूं।

 

रश्मिका ने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि फैंस इस चीज को महसूस करेंगे और प्यार करेंगे। मैं इसे फैंस के साथ शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह सोमवार को लॉन्च हो रहा है और मैं बहुत खुश, थोड़ी नर्वस और बहुत आभारी महसूस कर रही हूं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा, कुछ खास बात अपने तक कुछ समय से छुपाए रख रही हूं। यकीन मानिए, यह आसान नहीं है, क्योंकि मैं यह सब अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। बस थोड़ा और इंतजार करो।

हाल ही में रश्मिका ने बताया कि वह जल्द ही अपना नया बिजनेस शुरू करने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मम्मी के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो साझा किया था।

Priyanka Chopra Dance: भाई की बारात में ‘देसी गर्ल’ का जलवा, लहंगे में ढाया कहर

वीडियो में रश्मिका अपनी मां से कहती हैं, आज मैं एक बहुत ही खास काम के लिए जा रही हूं, जो आपने कहा था, ये वही बिजनेस है, जो मैं शुरू करने वाली हूं।

इसके बाद रश्मिका को प्रोत्साहित करते हुए उनकी मां कहती हैं, तुम अच्छा काम करो, तुम्हें अच्छा ही मिलेगा।

इस पोस्ट में रश्मिका ने यह नहीं बताया था कि वह किस तरह का बिजनेस शुरू करने वाली हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *