ChhattisgarhBilaspur News

रायपुर से बिलासपुर लौटते समय सरगांव में सड़क हादसा…बाल बाल बची पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष…आंख, कमर और पसली में पहुंची चोट

ड्रायवर को लगी झपकी..सड़क से उतर गयी गाड़ी

बिलासपुर— राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा वरिष्ठ नेत्री हर्षिता पाण्डेय की कार हादसे में चोट पहुंची है। सड़क हादसा बीती रात रायपुर से बिलासपुर लौटते समय सरगांव स्थित नेशनल हाइवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि झपकी लगने से रेत रफ्तार कार सड़क से उतर कर किनारे टकरा गयी। हादसे में हर्षिता पाण्डेय को चोट पहुंची है। 

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

 बीती रात्रि रायपुर में आयोजित दो अलग अलग कार्यक्र में शिरकत करने के बाद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के साथ सड़क हादसा हुआ है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार हर्षिता पाण्डेय की कार सरगांव के पास नेशनल हाइवे से उतर गयी। हादसा के समय ड्रायवर को झपकी लगी। और कार से नियंत्रम खो दिया। एक झटके मे कार तेजी से नेशनल हाइवे के किनारे जाकर टकरा गयी। कार को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है।

         परिवार के सदस्य ने बताया कि हर्षिता पाण्डेय पूर्व भाजपा नेता मूलचन्द खण्डेलवाल के घर आयोजित नाती के मांगलिक कार्यक्रम और राज्यपाल रमेश बैस के पारिवारिक निमंत्रण पर गयी थीं। दोनो कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिलासपुर घर लौट रही थी। सरगांव के पास कार के साथ हादसा हुआ। कार क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस दौरान हर्षिता पाण्डेय को कमर,पसली और आंख पर चोट पहुंची है।

  खबर मिलते ही हर्षिता को तत्काल चेक अप के लिए अलग अलग डाक्टरों से चेक कराया गया। एमआरआई और एक्सरे के बाद उन्हैं घर भेजा गया। परिवार के सदस्य ने बताया कि बहरहाल किसी प्रकार की गंभीरत चोट की शिकायत नही है। लेकिन शारीरिक पीड़ा बहुत है। इस समय घर पर डॉक्टरों की सलाह पर बेड रेस्ट पर हैं।

CG News: सहायक शिक्षकों के बर्खास्तगी आदेश जारी
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close