CG News-एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चुराने वाला गिरफ्तार, लाखों की चोरी का खुलासा

CG News-जीआरपी रायपुर ने शिवनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू बैरागी के रूप में हुई है, जो भिलाई के बैरागी मोहल्ला, पावर हाउस का निवासी है।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल 2 लाख 67 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है, जिसमें एक एप्पल मोबाइल, दो सोने के कंगन और नगदी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी जहाबिया हुसैन 16 जुलाई को इतवारी से बिलासपुर जाने के लिए शिवनाथ एक्सप्रेस के कोच एचए/1 में सफर कर रही थीं।

17 जुलाई को ट्रेन जब भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर रुकी, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला यात्री का ब्राउन लेडिस पर्स चोरी कर लिया। पर्स में कीमती सामान के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और 7 हजार रुपये नकद भी मौजूद थे।

घटना की रिपोर्ट मिलते ही जीआरपी थाना भिलाई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

डीएसपी एसएन अख्तर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर के बोर्झा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को अलर्ट किया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सोनू बैरागी नामक युवक इस चोरी में शामिल है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(सी) के तहत मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में “ बवाल दर बवाल.....” धुएं के गुब़ार से उठ रहे सवाल

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *