Pre Monsoon: प्री-मानसून अलर्ट, होगी मूसलाधार बारिश, तेज आंधी की चेतावनी

मई के अंतिम सप्ताह में तेज धूप के बजाय बादल छाए हुए हैं। हवा का रुख भी बदलने लगा है। चक्रवातीय सिस्टम से इंदौर सहित संभाग के अन्य जिलों में बारिश की संभावना रहेगी।

Pre Monsoon।मई के अंतिम सप्ताह में तेज धूप के बजाय बादल छाए हुए हैं। हवा का रुख भी बदलने लगा है। चक्रवातीय सिस्टम से इंदौर सहित संभाग के अन्य जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। मौसम विभाग ने इंदौर को येलो अलर्ट पर रखा है। मानसून के महाराष्ट्र तक पहुंचने से प्री मानसून(Pre-monsoon) एक्टीविटीज भी तेज होने की स्थिति बन रही है।

Pre Monsoon।पश्चिमी मप्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य सिस्टम भी सक्रिय है। आने वाले दो से तीन दिन में कहीं-कहीं तेज हवा-आंधी के साथ बारिश की संभावना रहेगी।

Pre Monsoon।अभी दक्षिण पश्चिम मानसून मप्र नहीं पहुंचा है। अब प्री मानसून गतिविधियों का असर भी बढ़ेगा।

पिछले दो दिनों से दिन में बादल छा रहे हैं, जिससे उमस का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी अधिक होने व बादल छाए रहने से धूप से गर्म हुई हवा वातावरण में नहीं पहुंच पाती, जिससे उमस अधिक होती है। यह स्थिति पिछले दो दिनों से बनी हुई है।

मंगलवार को दिन का तापमान 35.6 डिग्री व रात का तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।

एक दिन पहले दिन का तापमान 37.6 डिग्री व 26.7 डिग्री था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। आद्रता 54 फीसदी दर्ज हुई। दृष्यता 5000 मीटर रही। पश्चिम उत्तर पश्चिमी हवा 29 किमी प्रति घंटे की रतार से चली।

CG Karmchari Aandolan: 11 मांगों को लेकर कर्मचारी फेडरेशन का बड़ा आंदोलन: 29 से 31 दिसंबर तक ठप रहेगा सरकारी कामकाज

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles