Police Transfer: राज्य पुलिस सेवा अफसरों की नवीन पदस्थापना

Police transfer। Raipur।छत्तीसगढ़ की विष्णु साय सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 13 एडिशनल एसपी के तबादले किए है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश (CG police transfer) जारी कर दिए है।

Police transfer/आदेश के मुताबिक, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर तो पंकज चंद्रा को 13 वाहिनी छसबल बांगो कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी है।

ASP विवेक शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर, ASP जयंत वैष्णव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार को जांजगीर यातायात ASP और कांकेर एएसपी प्रशांत शुक्ला को रायपुर यातायात एएसपी बनाया गया है।

पंकज चंद्रा: एसआईए मुख्यालय से सेनानी, 13वीं वाहिनी, कोरबा।

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा: पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, रेलवे, रायपुर।

जयप्रकाश बढ़ई: एएसपी, कांकेर से उप सेनानी, 3री वाहिनी, छसबल, अमलेश्वर, दुर्ग।

रमा पटेल: एएसपी, सक्ती से उप सेनानी, 4थी वाहिनी, माना, रायपुर।

हरीश यादव: उप सेनानी, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी, बिलासपुर से एएसपी, जिला सक्ती.

जयंत वैष्ण: एएसपी, पुलिस अकादमी, चंदखुरी से एएसपी, एसटीएफ, बघेरा, दुर्ग।

विवेक शुक्ला: एएसपी, ऑप्स, मुंगेली से एएसपी, अटल नगर, नवा रायपुर।

राकेश कुमार कुर्रे: उप सेनानी, 12वीं वाहिनी, छसबल, रामानुजगंज से एएसपी, पखांजूर, कांकेर।

नीतीश कुमार ठाकुर: एएसपी, विशेष शाखा, कांकेर से एएसपी, कटघोरा, कोरबा।

प्रशांत शुक्ला: एएसपी, पखांजूर, कांकेर से एएसपी, यातायात, रायपुर।

पंकज पटले: एएसपी, मुंगेली से एएसपी, कोरिया।

नेहा वर्मा: एएसपी, कटघोरा, कोरबा से जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, बस्तर।

CG News: बैलेट पेपर से होगा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, जाने कब तक लग सकती हैं आचार संहिता

उदयन बेहार: एएसपी, बिलासपुर से एएसपी, यातायात, जांजगीर।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles