विशाल बाइक रैली को पुलिस कप्तान ने किया रवाना…जगह जगह पहुंच अपोलो ने किया जागरूक…बताया..कितना खतरनाक है स्तन कैंसर

आम और खास तक पहुंच रही अपोलो टीम...कर रही जागरूक

बिलासपुर–अपोलो में इस समय अक्टूबर महीना को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मना रहा है। चौक चौराहों में कार्यक्रम आयोजित कर जन जन को स्तन कैंसर के जोखिम से बचाने का मंत्र दे रहा है। साथ ही जांच पड़ताल कर लोगों को स्तन के प्रति जागरूक भी कर रहा है। अपोलो कैंसर सेंटर के अभियान को लोग पसंद भी कर रहे है। मुहिम को स्वास्थ्य विभाग समेत पुलिस,कलेक्ट्रेट, शासकीय और गैरशासकीय संस्थानों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। 
डॉ. अमित वर्मा ने बताया स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसर में से एक है। संयुक्त राज्य अमेरिका में आज जन्म लेने वाली लगभग 8 में से 1 महिला स्तन कैंसर की शिकार है। ऐसी स्थिति में हमारे देश में इसकी स्थिति की भयावहता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कैंसर एक व्यापक शब्द है। , जो असामान्य कोशिकाएं शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं पर आक्रमण कर शरीर को रोगी बनाते हैं। स्तन कैंसर स्तन की कोशिकाओं में कैंसर कोशिकाओं के एक समूह के रूप में शुरू होता है। फिर आसपास की कोशिकाओं को रोगी बना देता है।
अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के यूनिट हेड अरनब एस राहा ने बताया कि जागरूकता मुहिम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्तन कैंसर के जोखिमों, के प्रति जगाना है। स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम प्रकार के कैंसर में से एक है। यह मुहिम विभिन्न कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला हैं । जिसके माध्यम से समाज को कैंसर के प्रति जागरूक कर  महिलाओं को स्वस्तन परीक्षण और  नियमित स्वास्थ परीक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।
 विशाल कैंसर जागरूकता रैली
अपोलो कैंसर सेंटर ने विशाल कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन अक्टूबर माह में किया गया ।मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने  झंडा दिखा कर बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने अपोलो की जागरूकता मुहिम को सराहनीय बताया।  वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अमित वर्मा को स्वस्तन परीक्षण के महत्व को साझा करने की सलाह दी। इस अवसर पर अपोलो के संस्था प्रमुख अरनब एस राहा ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को बताया कि जागरूकता रैली बिलासपुर जिले तक ही सीमित नहीं होगी..आस-पास के जिलों में भी व्यापक कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विशाल रैली में एनसीसी एवम् राष्‍ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स जेपी वर्मा कॉलेज, अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी, एलसीआईटी, साइंस कॉलेज, विभिन्न सामाजिक संगठनों, सिंधु चेतना , अपोलो के विभागाध्यक्ष और  कर्मचारियों ने भाग लिया। संस्था प्रमुख अरनब एस राहा ने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की और विशेष धन्यवाद दिया।
* प्रबंधन ने बताया कि स्तन कैंसर जागरूता महीना के दौारन 10 अक्टूबर को 500 मितानिनों और शासकीय स्वस्थ संयोजकों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम मुख्य रूप से स्वास्थ्यऔर अपोलो कैंसर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
 लॉयंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मेगा स्वस्तन परीक्षण कार्यशाला का आयोजन बिलासा गर्ल्स शासकीय पीजी कॉलेज में किया गया। इस दौारन लगभग 450 विद्यार्थियों और  शिक्षकों को वरिष्ठ स्तीर रोग विशेषज्ञ डॉ. सोफिया सुल्ताना ने स्तन कैंस के बारे में बताया।इसी तरह जांजगीर चांपा में विशाल स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर स्वस्तन परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। ई राघवेंद्र राव साइंस कॉलेज बिलासपुर में स्वस्तन परीक्षण पर मेगा कार्यशाला के दौरान कॉलेज की छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया।
जीडी पब्लिक स्कूल चकरभाठा में भी मेगा ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वस्तन परीक्षण कार्यशाला से समाज की लगभग 400 महिलाएं लाभांवित हुई,।
कोलवाशरी प्रबंधन, ग्रामीणों में विवाद...मामला जान से मारने की धमकी तक पहुंचा...कर्मचारियों पर FIR दर्ज

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles