पुलिस को देखकर भागने लगे..संदेहियों को पुराना बस स्टैण्ड में दौड़ाकर पकड़ा..आरोपियों से लोहे की पाइप और दो धारदार चापड़ बरामद

तारबाहर पुलिस ने गुण्डागर्दी करते दो आरोपियों को पकड़ा

बिलासपुर—तारबाहर पुलिस ने पुराना बस स्टैण्ड में गुण्डागर्दी करते दो आरोपियों को पकड़ा है।पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनो आरोपी सरकन्डा और सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों से दो धारदार चापड़ बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
 
तारबाहर पुलिस के अनुसार पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश जिले में अमन चैन की व्यवस्था बनाए रखने लगातार आपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जानकारी मिली कि पुराना बस स्टैंड में कुछ लड़के शराब भट्टी के पास गुंडागर्दी कर आस पास क्षेत्रों में दहशत का वातावरण तैयार किया है।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि मामले में एक वीडियो वायरल होते पाया गया। तत्काल क्षेत्रीय थाना को सूचित कर पुलिस टीम मौके पर भेजा गया। एक टीम को पुराना बस स्टैंड तरफ भेजा गया। पुलिस टीम को देखते ही दो लड़के भागने लगे। जवानों दौड़कर दोनो संदेहियों को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने अपना नाम हीरालाल उर्फ खोटली बताया। संदेही ने बताया कि वह चाटीडीह सरकंडा रहने वाला है। दूसरे आरोपी ने अपना नाम अरमान खान निवासी मगरपारा सिविल लाइन का होना बताया। अलग अलग छानबीन के दौरान दोनो आरोपियों से लोहे की पाइप और दो धारदार चापड़ बरामद किया गया। दोनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी की थाना में मौत...पत्नी के गायब होने पर पुलिस ने पति को पूुछताछ के लिए बुलाया था...थानेदार,एसपी पर परिजनों का गंभीर आरोप

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles