बैगा आदिवासी को सीईओ ने कराया गृह प्रवेश…प्रस्तावित समारोह स्थल का किया निरीक्षण कहा…संदीप ने कहा..जल्द से जल्द पूरी करें तैेयारी
पीएमआवास निर्माण में जल्दी लाने का दिया आदेश

बिलासपुर—- जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने कोटा ब्लाक के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण भी किया। हितग्राहियों से संवाद भी किया। सीईओ ने 15 नवम्बर को बेलगहना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह के लिए प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। आवश्यक तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी को लेकर कोटा ब्लाक के बेलगहना और दारसागर का भ्रमण किया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकासऔर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ ग्राम पंचायत बारीडी और चपोरा में हितग्राहियों के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ ने आवास योजना के हितग्राही शत्रुहन बैगा को चाभी देकर गृह प्रवेश कराया।
सीईओ ने अधिकारियों के साथ आवारा पशु प्रबंधन को लेकर चयनित गौअभ्यारण्य ग्राम जोगीपुर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौारन उन्होने अभ्यारण्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। आवश्यक सुधार के साथ कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सी. के. जायसवाल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, अध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा मनोहर राज प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा, दीपक उपाध्याय, कार्यपालन अभियंता ग्रा.या. से. संभाग बिलसापुर, अनुविभागीय अधिकारी ग्रा या.से. कोटा, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), आवास समन्वयक (ग्रामीण) कोटा, तकनीकी सहायक (मनरेगा), सहायक अभियंता, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









