पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया

Sex Racket Busted। हरिद्वार ।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर में लगातार सेक्स रैकैट की सूचना पर कार्रवाई हो रही है।

बीते दिनों सैक्स रैकेट पकड़ने के बाद मिली सूचना पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए A.H.T.U.टीम ने सत्यम विहार भूपतवाला स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में छापेमारी कर जिस्म फ़िरोशी में लिप्त 3 महिलाओं और 2 पुरुषों को दबोचा है।

बताया जा रहा है कि बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी होटल संचालक द्वारा इस होटल को लीज पर लेकर फ़ोन के जरिए ही डील किया जाता था।

और महिलाओं व ग्राहकों को होटल में भेजा जाता था। पुलिस की माने तो संचालक द्वारा ये लड़कियां विभिन्न राज्यों से मंगाई जाती थी।

Sex Racket Busted ।पुलिस ने बताया कि काफ़ी समय से इस जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त रहने के चलते उसका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में है।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कैश व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। सभी आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बेटियों का घर बसाने की पहल: धीरेंद्र शास्त्री बोले- 300 कन्याओं के हाथ होंगे पीले

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *