Petrol pump: तीन पेट्रोल पंपों के नोजल सीज

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए विभाग सख्त, जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान जारी

Petrol pump।जयपुर। उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के तहत जोधपुर जिले में दूसरे दिन भी विभागीय जांच दल द्वारा पेट्रोल पंपों पर व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान गठित जांच दल द्वारा जिले के कुल पांच पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीजल की कम आपूर्ति संबंधी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तीन पेट्रोल पंपों के नोजल सीज किए गए।

जांच में एन.आर. फिलिंग स्टेशन पर एक नोजल से प्रति 5 लीटर आपूर्ति में लगभग 30 मिलीलीटर पेट्रोल कम पाया गया।

विभागीय आकलन के अनुसार उक्त नोजल से प्रतिदिन लगभग 300 लीटर पेट्रोल की बिक्री के आधार पर प्रतिदिन करीब 2 लीटर तथा मासिक स्तर पर लगभग 60 लीटर पेट्रोल की कम आपूर्ति की जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपए आंकी गई।

औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं सही माप-तौल सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में इस प्रकार के निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shardiya Navratri 2025: अखंड ज्योति जलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां! जानें सही दिशा और नियम

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles