पुलिस की फिर बड़ी कार्रवाई…अभियान के दौरान 2500 किलो लहान बरामद…रेड कार्रवाई में 50 लीटर शराब जब्त
कोटा पुलिस को बड़ी सफलता...भारी मात्रा में शराब जब्त

बिलासपुर—कोटा पुलिस को आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर सुदनपारा से भारी मात्रा में शराब और 2500 किलोग्राम लहान बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बरामद लहान को नष्ट कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया है।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस को आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाी से पहले पुलिस को मुखबीर ने बताया कि सुदनपारा निवासी विनोद मरावी शराब बनाने और बिक्री का काम कर रहा है।
जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर धावा बोला। आरोपी मरावी के ठिकाने से 50 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। इसके अलावा टीम ने गहन छानबीन के दौरान 2500 किलोग्राम लहान जब्त किया है। सामान बरामद कर नष्ट करने के साथ ही आरोपी विनोद मरावी को गिरफ्तार किया गया। आबकारी एक्ट 34(2) के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय के सामने पेश किया गया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









