यह क्या…जंगल बचाने गए रेंजर को माफियों ने जमकर पीटा…दो आरोपी गिरफ्तार…फरार तीसरे की तलाश

लकड़ी तस्करों ने मिलकर डिप्टी रेंजर को पीटा...

बिलासपुर–जंगल माफियों ने मिलकर डिप्टी रेंजर को पीटा है। गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के सेमरिया का है। जंगल काटकर गाड़ी से परिवहन करते वाहन को जब डिप्टी रेंजर देव सिंह ने रोका तो…जंगल माफियों ने मिलकर एक साथ धावा बोला। घायल डिप्टी रेंजर की शिकायत पर कोटा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकी फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

मामला कोटा थाना क्षेत्र के सेमरिया का है। डिप्टी रेंजर देव सिंह को जानकारी मिली कि जंगल माफिया लकड़ी काटकर परिवहन कर रहे है। सूचना मिलते ही देव सिंह मौके पर पहुंच गये। इसी दौरान माफियों ने मारपीट और गालो गलौच की गतिविधियों को अंजाम दिया।

 घटना के बाद पुलिस को देव सिंह ने बताया कि सूचना के बाद 2 जनवुरी को ग्राम बिरकोना में धावा बोला।  शिव तालाब के पास एक सफेद रंग की पिकप को लकड़ी परिवहन करते पाया। गाड़ी रूकवाने के बाद पिकअप सवार से पूछताछ करने लगा। इसी दौरान लकड़ी परिवहन के आरोपी टम्पाल ध्रुव, दिनेश ध्रुव और अंधियार सिंह उर्फ भूरवा ने हमला कर दिया।

डिप्टी रेंजर रेंजर ने बताया कि इस दौरान उसके साथ विभाग का गार्ड भी मौजूद था। तीनो ने मिलकर मारपना पीटना शुरू कर दिया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए कोटा पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी की। एसडीओपी नुपुर उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी टम्पाल ध्रुव और अंधियार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया है। फरार तीसरे आरोपी फरार तीसरे आरोपी दिनेश ध्रुव की तलाश की जा रही है। तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 132, 221, 296, 351(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

प्लास्टिक का पिस्टल दिखाकर लूट पाट..3 आरोपी गिरफ्तार...पुलिस कप्तान ने बताया...आरोपियों से सोना चांदी का सामान बरामद

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles