लोफंदी में जहरीली शराब और 9 की मौत… जांच करने पहुंची कांग्रेस टीम.. पीड़ितो के लिए माँगा मुआवजा. पदयात्रा का ऐलान

पीसीसी तक पहुंची रिपोर्ट,, टीम ने माँगा मुआवजा

बिलासपुर। लोफंदी में चुनावी व जहरीली शराब का मामला तूल पकड़ने लगा है। अब तक 9 ग्रामीणों की मौत हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले की जांच के लिए मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया की अगुवाई में जांच दल का गठन किया है। जांच दल ने सोमवार को लोफंदी का दौरा किया। जांच दल ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मुआवजा ना मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा का ऐलान किया है।

कांग्रेस की जांच दल सोमवार को लोफंदी पहुंची.. जांच कमेटी के संयोजक विधायक दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, विधायक कोटा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्अयक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक और कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जाहिर किया..  जहरीली शराब और आपूर्ति को लेकर जांच दल के सदस्यों ने पीड़ित परिवार के अलावा ग्रामीणों से बातचीत की।

जांच दल के सदस्यों ने बताया कि जांच के लिए तय किए गए एक-एक बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। जांच दल में शामिल कांग्रेसजनों ने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक बदहाली स्थिति  बेहद खराब है

मृतकों के नाम और आर्थिक स्थिति 

राज्य सरकार से पीड़ित परिवार – मृतक कोमल पटेल , बलदेव पटेल , देव कुमार पटेल , कन्हैया पटेल ,कोमल देवांगन , शत्रुघ्न देवांगन , बुधराम पटेल , रामू सुनहरे , पवन कश्यप , को मुआवजा की मांग की है। मुआवजा ना मिलने की स्थिति में कांग्रेस “पदयात्रा “ करेगी।

 कमेटी की जांच बिंदु 

यूथ कांग्रेस का एलान...23 December को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव....हॉफ मैराथन दौड़ में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

. जहरीली शराब पीने से अब तक कितने ग्रामीणों की मौत हुई हैं? और कितने ग्रामीणों का ईलाज चल रहा हैं? अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों की स्थिति कैसी हैं?

. जहरीली शराब पीने से पहली मौत किसकी और कब हुई? पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत की वजह क्या लिखा? पहले जिन दो ग्रामीणों की मौत हुई उनका पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया था या नहीं?

. कितने मृतकों का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम कराये बगैर कर दिया गया? पुलिस को खबर कैसे नहीं लगी? मर्ग कायमी हुई थी या नहीं?

. जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद क्या कदम उठाए गए? क्या कार्रवाई की गई?

. ग्राम लोफंदी और आसपास में लंबे समय से हो रही अवैध शराब बिक्री पर पुलिस और आबकारी विभाग ने पूर्व में कब-कब कार्रवाई की।

. क्या पुलिस और आबकारी विभाग की  शह पर अवैध शराब बिक्री का धंधा चल रहा था?

. घटना के बाद अवैध शराब उत्पादन और बिक्री से जुड़े कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है?

. क्या पुलिस ने  पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से कराया  है?  पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई गई हैं? . .जिला प्रशासन ने संगीन मामले को रफा-दफा करने की फिराक में केवल औपचारिकता निभाने के लिए तो पोस्टमार्टम नहीं करा रही हैं?

. मामलें को दबाने वालों के खिलाफ क्या सरकार कोई एक्शन लेने पर विचार कर रही हैं?

. मृतकों के परिजनों की आर्थिक स्थिति कैसी हैं? क्या जिला प्रशासन द्वारा उन्हें अभी तक कोई मुआवजा दिया है या घोषणा की गई हैं?

. मीडिया में घटना की वजह को लेकर कई तरह की कहानियां घुम रही हैं; क्या जिला प्रशासन जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए पर्दे के पीछे से अलग – अलग स्टोरी प्लांट कर रही हैं?

संयुक्त टीम की ब़ड़ी कार्रवाई....हत्या कर फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार...कप्तान का थानों को सख्त निर्देश...कार्रवाई के लिए रहें तैयार

पदयात्रा करेंगे… विजय 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने बताया प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर लोफंदी में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले की जांच की जा रही है। और जांच दल आज लोफंदी गया था। और 2दिन में अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौप देगा..। जांच दल ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मुआवजा नहीं मिलने की स्थिति में पदयात्रा करेंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *