पीएम किसान की 23वीं किस्त शनिवार को जारी होगी, जशपुर के 71 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेगा 14.30 लाख रुपये

जशपुरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 71,517 पात्र किसानों के खाते में 23वीं किस्त की राशि 20 जून 2026 को दोपहर 3:45 बजे ट्रांसफर की जाएगी।कुल 14.30 लाख रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजे जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, जिला-हुगली से वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए राशि जारी करेंगे। इसका लाइव प्रसारण Webcast के माध्यम से होगा।

कृषि विभाग के अनुसार, वर्तमान में खरीफ सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में किसानों के खाते में प्राप्त होने वाली राशि खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री खरीदने में मददगार साबित होगी। इससे किसानों में खुशी का माहौल है।

जिले के कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहारा एवं सभी विकासखंड मुख्यालयों में Webcast के जरिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, प्रगतिशील कृषकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते KYC व आधार लिंकिंग पूर्ण रखें, ताकि राशि ट्रांसफर में कोई बाधा न आए।

बलरामपुर: स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा की पीलिया से मौत, दूषित पानी पर उठे गंभीर सवाल!

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion