आपरेशन प्रहार…दो जुआरी..2 सटोरिया पकड़ाए…मंदिर को निशाना बनाने वाला भी पकड़ाया..पुलिस को देखते भाग खड़े हुए आरोपी
पुलिस को देखते ही मोटरसायकल छोड़ कर भागे

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—जिला पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान अलग अलग अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिरगिट्टी में जुआ खेलने और सट्टा पट्टी काटते चार लोगों को धर दबोचा है। तोरवा पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले आदतन चोर को पकड़ा है। इसके अलावा कोटा पुलिस ने चोरी की मोटरसायकल लेकर भागते तीन आरोपियों का पीछा कर दो मोटरसायकल जब्त किया है। पता साजी के बाद बाइक वाहन मालिकों के हवाले किया है।
मंदिर को निशाना बानाने वाला पकड़ाया
मंदिर को निशाना बनाने वाले आदतन चोर को पुलिस ने पकड़ा है। तोरवा पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 24 को तोरवा थाना क्षेत्र के नष्टी भवानी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात आरोपी दान पेटी को तोड़कर हजारों रूपये चढ़ावा को पार किया है। चोरी के बाद दान पेटी को पेंक दिाय है। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से जानकारी मिली कि शंकरनगर निवासी संदिग्ध समीर बर्मन घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने नष्टी भवानी मंदिर में चोरी का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि इसके अलावा उसने दो अलग अलग मंदिरों को भी निशाना बनाया है। लक्ष्मी नारायण मंदिर की दान पेटी भी पार किया है। दान पेटी से मिले हजारों रूपयों को खर्च कर दिया है। चोरी का मामूली रकम 700 रूपये बरामद कर अमीर बर्मन को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के सामने पेश किया गया।
2 जुआरी, 2 सटोरिया गिरफ्तार
सिरगिट्टी पुलिस ने आपरेशन अभियान के दौरान दो जुआरियों को धर दबोचा है। पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि चुचुहियापारा मुक्तिधाम मे कुछ जुआरी हारजीत का दांव लगा रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों का नाम विपीन कुमार तान्ती और राहुल कुमार है। दोनों के कब्जे से नगद के साथ 52 पत्ती बरामद कयिा गया। आरोपियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत तहत अपराध दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने टीम के साथ विष्णु चौक तिफरा मे धावा बोला। अलग अलग कार्रवाई में दुर्गेश वर्मा ,संतोष यादव को सट्टा पट्टी काटते पकड़ा गया। नगद के साथ गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गयी है।
कोटा जिला बिलासपुर
कोटा पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल लेकर भागते संदेहियों को पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि 30 जुलाई 24 की रात्रि गस्त के दौरान नाका चौक में अलग अलग मोटरसाइकिल से तीन लोग राममंदिर चौक की तरफ आ रहे थे। पुलिस को देखते ही 2 मोटरसाइकिल चालक रुक गए। जबकि तीसरा मोटरसाइकिल के साथ गोबरीपाट की तरफ भाग गया।
जैसे ही गश्ती टीम दोनो मोटर साइकिल चालकों की तरफ बढ़ी…दोनो संदेही वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन अंधेरा फायदा उठाकर बच निकले। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि दोनो मोटरसायकल को बेलगहना और रतनपुर क्षेत्र से पार किया गया है। आरोपियों ने छिपाने की नीयत से मोटरसायकिल का नबर प्लेट मोड़ दिया था । पतासाजी के बाद वाहनों को मालिको के हवाले किया है। फरार आरोपियों का तलाश की जा रही है।









