लिफ्ट में सिर फंसने से बालश्रमिक की मौत…विशाल इलेक्ट्रिकल्स में हादसा..अपराध दर्ज..एसपी ने लिखा श्रमायुक्त को पत्र
पीएम रिपोर्ट के बाद दर्ज होगा संचालक पर अपराध

बिलासपुर…जूना बिलासपुर इलेक्ट्रिकल्स के दुकान में लिफ्ट से ऊपर सामान लेकर जाते सिर फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। नाबालिग मृतक का कृष्णनगर का रहने वाला है। मामले में पुलिस कप्तान ने बताया कि दुकान संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही श्रम आयुक्त को पत्र लिखकर बालश्रम कानून के तहत जांच पड़ताल के बाद अपराध दर्ज की बात कही गयी है।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर गांधी चौक स्थित विशाल इलेक्ट्रिकल गांधी चौक में दुकान की लिफ्ट में फंसकर एक नाबालिग की मौत हो गयी है। पुलिस के अनुसार खबर मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुकान संचालक से पूछताछ के बाद अपराध भी दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि विशाल इलेक्ट्रिकल्स में ओपन लिफ्ट लगा है। चार मंजिला इमारत में दुकान कर्मचारी ओपन लिफ्ट से ही सामान ऊपर नीचे करते हैं। 31 जुलाई 24 को कृष्णानगर निवासी दुकान में करना वाला नबालिग ओपन लिफ्ट से समान उपर लेकर जा रहा था। इसी दौरान नाबालिग का सिर लिफ्ट में फंस गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है।
पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग कामय कर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए सिम्स भेजा गया है।
श्रम आयुक्त को पत्र
मामले में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि मर्ग दर्ज करने के बाद अपराध दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट और छानबीन के साथ दोषी पर कार्रवाई होगी। जानते हुए भी बालश्रम अपराध है। बावजूद इसके दुकान में नाबालिग कर्मचारी को रखा गया है। लापरवाही के कारण नााबालिग की मौत हुई है। मामले में एक पत्र श्रमआयुक्त को लिखा है। लेबर कमिश्नर से जवाव मिलने के बाद दुकान संचालक के खिलाफ अतिरिक्त एक्शन लिया जाएगा।जल्द ही जिले के सभी दुकानो में बालश्रम के खिलाफ जांच पड़ताल अभियान चलाया जाएगा।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






