Cg news: आईटीआई लैलूंगा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 सितम्बर तक

रायगढ़/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लैलूंगा जिला-रायगढ़ में सत्र 2025-26 और 2025-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

इच्छुक अभ्यर्थी 21 सितम्बर 2025 तक वेबसाइट www.cgiti.admissions.nic.in में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईटीआई में जिन सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा इनमें कोपा-1, विद्युतकार-1, फिटर-5, वेल्डर-37 एवं मैकेनिक डीजल के 24 सीट है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान के मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

CG Election 2025: गरियाबंद नगर पालिका और रायगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles