पहले दिन 6 महिला समेत 29 ने खरीदा नामांकन फार्म…कांग्रेस के 13,भाजपा के 8 प्रत्याशियों ने लिया प्रपत्र…एक लाख से अधिक रूपया जमा
एससी-04,सामान्य 12,ओबीसी-12 और एसटी वर्ग ने 01 फार्म खरीदा

बिलासपुर—आज से नामांकन फार्म खरीदने और जमा करने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन फार्म खरीदे तो 29 पार्षद प्रत्याशियों ने लेकिन फार्म किसी ने जमा नहीं किया है। कुछ वार्डों में एक तो कुछ वार्डों में दो से अधिक लोगों ने फार्म लिया है। पहले दिन13 कांग्रेस, 7 निर्दलीय, 8 भाजपा समेत एक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन फार्म खरीदा है।
निकाय चुनाव का फार्म खरीदने और जमा करने के पहले दिन कुल 29 निगम पार्षद प्रत्याशियों ने जमानत राशि जमाकर नामांकन फार्म खरीदा है। सर्वाधिक13 नामांकन फार्म कांग्रेस प्रत्याशियों ने खरीदा है। भारतीय जनता पार्टी के 8 पार्षद प्रत्याशियों ने फार्म लिया है। इसके अलावा 8 निर्दलीय और एक फार्म आम आदमी पार्टी पार्षद प्रत्याशी ने खरीदा है।
नामांकन फार्म खरीदने वालों में अनुसूचित जाति के 4, सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग से12-12,के अलावा एक फार्म एसटी वर्ग से खरीदा गया है। कुल 6 महिला प्रत्याशियों ने भी नामांकन फार्म खरीदा है। पहले दिन 29 फार्म से 102500 रूपया जमा हुआ है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






