MPPSC 2025 Exam Calendar- MPPSC ने जारी किया 2025 का एग्जाम कैलेंडर

MPPSC 2025 Exam Calendar : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2025 में प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रमुख 15 परीक्षाओं की संभावित तिथियाँ दी गई हैं, जिसमें राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों का विशेष उल्लेख किया गया है।

MPPSC 2025 Exam Calendar/ MPPSC के ओएसडी, आर पंचभाई के अनुसार, आयोग ने 2025 में कुल 15 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है।

इनमें मुख्य रूप से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा शामिल हैं। हालांकि, बाकी अन्य परीक्षाओं की तिथियाँ अभी घोषित नहीं की गई हैं, लेकिन आयोग ने उनके संभावित महीनों की घोषणा की है। यह कैलेंडर आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा प्रक्रिया को और स्पष्ट करता है।

मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होगी जो राज्य सेवा में अधिकारी बनने की चाहत रखते हैं।

इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माना जाएगा।MPPSC 2025 Exam Calendar

साथ ही, राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा भी 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वन विभाग के विभिन्न पदों के लिए होगी, जैसे कि वन रेंजर, वन विभाग के अन्य सहायक पद आदि। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन जून के पहले सप्ताह में किया जाएगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होगी जो राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल होकर मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।MPPSC 2025 Exam Calendar

जवानों ने जंगल में 10 नक्सलियों को घेरकर मारा...अत्याधुनिक हथियार भी किया बरामद..सीएम ने दी बधाई..कहा..2026 तक हो जाएगा खात्मा

इसके अलावा, MPPSC द्वारा अन्य विभागों के लिए भी विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें सहायक अध्यापक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक संचालक मत्स्य उद्योग, और सहायक नियंत्रक नाप-तौल विभाग जैसी परीक्षाएँ शामिल हैं। इन परीक्षाओं की तिथियाँ अलग-अलग महीनों में घोषित की जाएंगी, और आयोग ने इनके लिए संभावित महीने तय किए हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

× Promotion