MP Weather: बदलेगा मौसम..कई जिलो में बारिश की संभावना

MP Weather: मध्यप्रदेश के साथ भोपाल में मौसम का मिजाज इन दिनों उतार-चढ़ाव भरा है। उत्तरी सर्द हवा के कारण न्यूनतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की गिरावट आई है, जिससे रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर भी मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा। सुबह ठंडक के साथ-साथ हल्की धुंध रह सकती है।

MP Weather: मीडिया रिपोर्ट अनुसार दो साल पहले 2023 में 25 और 26 जनवरी को शहर में बौछारे पड़ी थीं। इसी प्रकार 2017 और 2015 में भी बूंदाबांदी, बौछारों की स्थिति बनी थी।

MP Weather:इसी प्रकार चार बार शहर में कोहरा था। पिछले दस साल में गणतंत्र दिवस पर चार बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा है, जबकि 2022 में सबसे कम 5.9 डिग्री तापमान रहा है।

MP Weather:मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, साथ ही तापमान इसी तरह रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट हो गई। शहर का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में जहां 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम में 3.6 डिग्री की गिरावट आ गई

।मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। दो दिन तापमान इसी तरह रहेंगे। आने वाले दो दिनों में सुबह धुंध रहेगी और ठंडक रहेगी, दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अचानक से मौसम करवट ले सकता है। 13 जिलों में बारिश भी हो सकती है।

पचमढ़ी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.4, ग्वालियर में 7.2, रायसेन में 9.7, भोपाल में 9.6, गुना में 8.5, राजगढ़ में 6.6, रतलाम में 9.8, दमोह में 9.8, जबलपुर में 10.2, नौगांव में 9.8, रीवा में 9.6, सतना में 9, उमरिया में 8.9, टीकमगढ़ में 8.5, उज्जैन में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 24.7, ग्वालियर में 26.01, इंदौर में 27, उज्जैन में 26.5, जबलपुर में 24.3, बालाघाट में 26.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। शनिवार को प्रदेश के किसी भी जिले में अधिक कोहरे की स्थिति नहीं बनी।

अधिकांश जिलों में दृश्यता साफ रही।

MP Top News - कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर 48 आउटसोर्स बिजली कर्मचारी किए गये ब्लैक लिस्टेड

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *