MP News: EoW ने 25 हजार रुपयों की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया लिपिक को

MP News:दतिया/ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने दतिया जिला निर्वाचन कार्यालय के एक लिपिक आलोक खरे उर्फ ब्रजेंद्र भूषण खरे को आज 25 हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ईओडब्ल्यू की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार आरोपी लिपिक, आवेदक राकेश शिवहरे से यह राशि ले रहा था, जो दतिया जिले के जिगना के सरकारी माध्यमिक विद्यालय का अध्यापक है और बीएलओ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था।

अध्यापक पूर्व में निलंबित होने के बाद बहाल किया गया था और इसी संबंध में दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करवाने के एवज में लिपिक उससे रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू की ग्वालियर इकाई ने यह कार्रवाई की।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकार को 18 लाख रुपए की राजस्व हानि पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

ईओडब्ल्यू की ओर से आज मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले की पिपरिया तहसील के मेंहदीखेड़ा गांव में 10 हेक्टेयर से अधिक भूमि की रजिस्ट्री से जुड़ा यह मामला है।

इस संबंध में भोपाल के अरेरा कॉलोनी क्षेत्र निवासी उदयप्रकाश मिन्हास और मनमीत कौर नाम के व्यक्तियों ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए शासन को लगभग 18 लाख रुपयों के राजस्व की हानि पहुंचायी। प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मामले को विवेचना में ले लिया गया है।

mp government decision : मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों को प्रमोशन, अपना घर और एयर एंबुलेंस की सुविधा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *