MP News: 90 डिग्री मोड़ वाले पुल मामले में दो सीई सहित 7 इंजीनियर निलंबित

MP news।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले पुल निर्माण मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कुल आठ इजीनियरों पर कार्रवाई की गई है।

सीएम मोहन यादव ने दो चीफ इंजीनियर (सीई) सहित सात इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, एक सेवानिवृत्त एसई के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया, “ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही का मैंने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लो.नि.वि. के 8 इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो सीई सहित सात इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

एक सेवानिवृत्त एसई के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाइन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। आरओबी में आवश्यक सुधार के लिए कमेटी बनाई गई है। सुधार के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।”

बता दें कि राजधानी के ऐशबाग इलाके में एक पुल बनाया गया है जो कई सालों में तैयार हुआ है और इस पर लगभग 18 करोड़ का खर्च आया है। इस पुल का एक मोड़ ऐसा है जो 90 डिग्री के कोण पर है।

इसके चलते बड़ी तादाद में हादसों की आशंका को जन्म देता है। लोकार्पण से पहले ही यह पुल विवाद में आ गया था। इस मामले पर विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर हमले बोले थे।

धान की कस्‍टम मिलिंग में गड़बड़ी का मामला, 3 राईस मिलर्स के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले को गंभीरता से लिया था और जांच समिति बनाई थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर शनिवार की रात को यह कार्रवाई की गई है।

इस पुल के निर्माण में हुई तकनीकी गड़बड़ी को लेकर सरकार और निर्माण एजेंसी से लेकर लोक निर्माण विभाग भी सवालों के घेरे में था।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *