MP Board-असफल छात्रों के लिए राहत भरी खबर: 2 जून से लगेंगी विशेष कक्षाएं, द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल और आवेदन तिथि घोषित

जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो इन विशेष कक्षाओं की निगरानी करेंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इन कक्षाओं की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है ताकि हर स्तर पर शिक्षण गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

MP Board/मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) से कक्षा 10वीं और 12वीं में असफल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए द्वितीय परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। इन कक्षाओं का संचालन प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश के बाद 2 जून से 14 जून 2025 तक किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा में दोबारा सफल होने के लिए बेहतर मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।

राज्य सरकार ने संभागीय संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों और सभी शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित विषय के शिक्षकों को असफल विद्यार्थियों के संपर्क में रहने को कहें और उनके लिए अध्यापन योजना तैयार करें।

अध्ययन सामग्री राज्य स्तर से उपलब्ध कराई जाएगी और विद्यार्थियों के व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा की जाएगी। इसके साथ ही कठिन विषयों और टॉपिक्स पर विशेष रूप से काम करने को भी कहा गया है।

विशेष कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से संचालित होंगी, जिसमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत जैसे मुख्य विषयों पर फोकस किया जाएगा। छात्रों को अध्ययन सामग्री जून माह में 2, 6 और 14 तारीख को विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों के तनाव को कम करने के लिए उन्हें विमर्श पोर्टल पर मौजूद टिप्स एंड ट्रिक्स के वीडियो भी दिखाए जाएंगे। इसके अलावा, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया है, जिससे छात्र किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधित समस्या का समाधान प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर ने जारी किए प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य नवीन कार्य विभाजन आदेश

जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो इन विशेष कक्षाओं की निगरानी करेंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इन कक्षाओं की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है ताकि हर स्तर पर शिक्षण गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 17 जून 2025 से शुरू होंगी। इच्छुक छात्र 31 मई 2025 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है, जिससे छात्र अपनी रणनीति और तैयारी समय से शुरू कर सकें।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *