यहां पकड़ा गया 65 लीटर से अधिक शराब…अवैध विक्रेताओं पर गिरी गाज…जानलेवा हमला के जुर्म आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार…भाई बहन पर भई कार्रवाई
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई...अलग अलग अपराध में एक दर्जन गिरफ्तार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई कर एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 65 लीटर से अधिक देशी मदिरा भी जब्त किया है। झगड़ा छुड़ाने गए एक लड़के पर राड,चाकू से जानलेवा हमला के जुर्म में एक दर्जन से अधिक आरोपियों को जेल दाखिल कराया है। पुलिस ने एक अन्य शिकायत पर स्कूटी चोरी के जुर्म में भाई बहन को भी जेल दाखिल कराया है।
50 लीटर से अधिक देशी बरामद
पंचायत और निकाय चुनाव के दौरान शराब की अवैध बिक्री खरीदी को लेकर लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर सीपत पुलिस ने भिल्मी निवासी कोमल प्रसाद वर्मा के ठिकाने पर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने इस दौरान 50 लीटर से अधिक मदिरा बरामद किया। आरोपी को आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
8 लीटर देशी समेत पकड़ाया आरोपी
पचपेढ़ी पुलिस ने टीम के साथ जलसो निवासी राम नारायण कुर्रे के ठिकाने पर धावा बोला। मौके से कच्ची महूवा शराब विक्री करते आरोपी को पकड़ा गया। रेड कार्रवाई के दौरान पुलि ने आरोपी राम नारायण कुर्रे के कब्जे से 8 लीटर से अधिक कच्ची महूवा शराब जब्त किया। आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।
अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई
चुनाव अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई कर सूर्या चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति को स्कूटी क्रमांक CG 10 AZ 2003 के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने स्कूटी एक बोरी बरामद किया। छानबीन के दौरान बोरी से 240 पाव शराब जब्त किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी योगेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया। स्कूटी समेत शराब भी बरामद किया । आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।
असामाजिक तत्वों पर गिरी गाज
सरकन्डा पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने के जुर्म में बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अशोकनगर निवासी ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर ने रिपोर्ट दर्ज कराया । पीड़ित ने बताया कि रात्रि में करीब 09.30 बजे घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान संजू दौड़ते हुये आया। उसने बताया कि पप्पू साहू के घर एक कार्यक्रम के दौरान श्रवण साहू और मुन्नू खान लोगों से झगड़ा हो रहा है। खबर सुनते ही मौके पर पहुंचा। इस दौरान श्रवण साहू को मुन्नू खान, रिंकू खान, अकबर खान, असरफ खान, सलमान खान, खिजाम खान, सहाजद खान मिलकर लात मुक्का डंडे से मार रहे थे। छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन रिंकू खान पीछे से पकड़ा और मुन्नू खान हत्या करने की नीयत से चाकू से पेट में हमला कर दिया। इसी बीच पीछे से किसी ने डण्डा से सिर पर हमला किया। घायल हो कर जमीन पर गिया गया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनस की धारा 109, 191(2), 191(3), 190 का अपराध दर्ज किया।
अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने पतासाजी कर आरोपी मुन्नू खान, रिंकू खान, अकबर खान, असरफ खान, सलमान खान, खिजाम खान, सहाजद खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
एक्टिवा चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
तोरवा पुलिस ने देवरीखुर्द निवासी रविकांत साहू की शिकायत पर स्कूटी चोरी मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। छानबीन के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक लड़का और महिला को घटनास्थल पर होना पाया। फुटेज में पाया गया कि दोनो ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पतासाजी के बाद निखिल दुबे और कुमोदनी दुबे को पकड़ा गया। दोनो ने पूछताछ के दौरान स्कूटी जोरी का जुर्म कबूल किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया।









