पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 35 पेटी मध्यप्रदेश की विदेशी शराब समेत 21 लाख का सामान बरामद…पांच आरोपी गिरप्तार…दो मंहगी कार भी जब्त

एसीसीयू और कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...21 का लाख का सामान बरामद

बिलासपुर—एसीसीयू और कोटा पुलिस की संयुक्ट टीम ने चुनाव अभियान के दौरान शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आपरेश प्रहार अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने शऱाब सप्लाॅयर और खरीददार समेत आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों मध्य प्रदेश की करीब 3 तीन लाख रूपये कीमती  35 पेटी अंग्रेज़ी शराब परिवहन करते पकड़़ा है। रेड कार्रवाई में दो महंगी कार समेत कुल 21 लाख का सामान जब्त किया है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिकॉर्ड खंगाल जा रहा है ।
 
गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता ठिकाना
 
1) शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव उम्र 27 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
2). सोनू गुप्ता पिता अजय गुप्ता उम्र 30 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.) 
3) ⁠दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 33 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.) 
4). ⁠दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता पिता सुभाष गुप्ता उम्र 43 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
5) ⁠नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा (छ.ग.)*
 
आरोपियों से बरामद सामान
 
1) स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब कुल 900 नग। 
2)  मारूती अर्टीगा वाहन क्रमांक  सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब। 
कुल 800 नग जुमला कुल 306 लीटर शराब कीमती 2.5 लाख रू 
3. दोनो वाहनो की कीमती करीब 18 लाख रू 
4). मोबाईल फोन 04 नग कीमती 20 हजार रू।
 
पुलिस कार्रवाई और प्रकरण
 
 पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर एसीसीयू और कोटा की संयुक्त पुलिस टीम ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान शराब तस्कराों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 2 फरवरी को मुखबीर से पुलिस से जानकारी मिली कि मध्यप्रदेश की शराब दो गाड़ियों से परिवहन दो किया जा रहा है। जानकारी के बाद टीम ने कोटा स्थित मौहारखार के पास स्कार्पियो और आर्डिगो को रोक कर जांच अभियान चलाया।
 
जांचा पड़ताल के दौरान स्कार्पियों वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी और मारूती अर्टीगा वाहन क्रमांक  सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब बरामद किया गया। बरामद 35 पेटी अंग्रेजी शराब की कीमत करीब तीन लाख रूपयों के आसपास ैह।
 
पूछताछ के दौरान  आरोपियों ने बताया कि बलौदाबाजार भाटापारा निवासी नीतिन जायसवाल के लिए काम करते हैं। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई को अंजाम देते हुए स्कार्पियो वाहन से आरोपी शिवप्रसाद यादव सोनू गुप्ता और मारूती अर्टीगा वाहन से दिनेश गुप्ता,सुरेश गुप्ता और ⁠दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता को गिरप्तार किया। पांचों की निशानदेही पर खरीददार ⁠नितिन जायसवाल के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत कोटा थाना में अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया गया है।
 
इन अधिकारियों का विशेष योगदान
 
कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोटा नूपूर उपाध्याय,  निरीक्षक राजेश मिश्रा  थाना प्रभारी कोटा उप निरीक्षक राज सिंह, उप निरीक्षक अजहरउद्दीन, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे,  प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, सनत पटेल,  आर. दीपक उपाध्याय, बोधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, अजय सोनी, भोप सिंह साहू का विशेष योगदान रहा है।
 
अर्चना झा ने बताया कि कार्रवाई में शामिल सभी को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बधाई दी है। साथ ही सम्मान और पुरस्कार का एलान किया है। 
लिपिक संघ प्रदेश अध्यक्ष का एलान...प्रदीप उपाध्याय हुआ प्रशासनिक अत्याचार का शिकार...न्याया नहीं मिलने पर करेंगे उग्र आंदोलन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *