आपरेशन प्रहार…अभियान के दौरान 32 लीटर से अधिक शराब बरामद..न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपी जेल में दाखिल
आरोपी से कच्ची महुआ शराब बरामद

बिलासपुर–पचपेड़ी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान शराब की बिक्री करते 32 लीटर से अधिक मात्रा के साथ विश्वंभर निराला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बेल्हा से गिरफ्तार किया है। आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।
पचपेढ़ी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना पर बेल्हा ग्राम में धावा बोला। पुलिस टीम नेकार्रवआई कर ग्रामीण के घर से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब बनाने और बिक्री का जुर्म कबूल किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी विश्वभर निराला के ठिकाने से कुल 32 लीटर मात्रा में शराब जब्त किया है। ाबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्जन करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है।









