CG NEWS:प्राइमरी स्कूल प्रधानपाठक के रिक्त पद पर प्रमोशन के लिए कलेक्टर से मिले फेडरेशन पदाधिकारी

CG NEWS:जगदलपुर । छत्तीसगढ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बस्तर ने नव पदस्थ कलेक्टर हरीश एस से सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही  संक्षिप्त चर्चा के दौरान फेडरेशन ने बस्तर जिले के प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पद पर जल्द प्रमोशन करने का अनुरोध किया । कलेक्टर को जानकारी दी गई कि  अधिकतर शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय हैं, जिनमे जल्द प्रमोशन होने से स्कूलों को शिक्षक मिल पाएंगे  ।जिससे शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त होने की बात रखी।

शिक्षक नेता देवराज खूंटे ने बताया कि शिक्षको की बातो को गंभीरता से सुनने के बाद जिला कलेक्टर हरीश एस ने आवश्यक निर्देश देने की बात कही है। इस दौरान उपस्थिति पदाधिकारियो में फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे, जिला सचिव गणेश्वर नायक, प्रदेश संयुक्त सचिव दुर्गा वर्मा, जिला संरक्षक सामु मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष संतोष सोनवानी, ब्लॉक अध्यक्ष अधीन सोरी,श्रीमती कौशिल्या सोरी, ब्लॉक सचिव, राम किशोर नेताम, सत्य नारायण सिदार, महिला प्रकोष्ठ, पुष्पादेवी मानिकपुरी, यास्मीन श्रीवास्तव,एस एस जॉन, भूनेश नेताम, नवीन देवांगन, चिमनलाल नायक, दीपांजलि देवांगन, बिमला सोरी, हरिना भद्रे,टीकम ठाकुर, मनीराम भद्रे, अशोक पुलस्त, मुकुंद देवांगन और अन्य साथी उपस्थित थे।

Cm vishnudeo sai birthday ,जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

Related Articles