खरीदी केन्द्र में करीब 53 लाख का घोटाला करते पकड़ाए..1700 क्विंटल से अधिक धान बरामद…भौतिक सत्यापन के दौरान टीम का खुलासा

खाद्य अधिकारी ने बताया..पांचों समिति पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

बिलासपुर…खाद्य, राजस्व और मण्डी की संयुक्त टीम ने धान खरीदी केन्द्रों में धावा बोलकर धान खरीदी में करीब 52.84 लाख की गड़बड़ी का मामला पकड़ा है। संयुक्त टीम ने भौतिक सत्यापन के दौरान पांच केन्द्रों से 1704 क्विंटल से अधिक मात्रा में धान का अवैध भण्डार बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान धान  खरीदी केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने वाले धान खरीदी केन्द्रों का नाम बोदरी,गनियारी,सोन,बोड़सरा और कौड़िया है।
       जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर  खाद्य,राजस्व और मण्डी संयुक्त टीम लगातार खरीदी केन्द्रों की सत्यापन कर रही है। पांच अलग अलग धान खरीदी केन्द्रों से भौतिक सत्यापन के दौारन कुल 1704 क्विंटल धान का अवैध भण्डार किया है। इस दौरान करीब 53 लाख रूपयों का घोटाला करने का माम ला सामनेै आया है।
अनुराग भदौरिया ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र बोदरी पहुंचकर संयुक्त टीम ने बोरियों का रैण्डम वजन किया। उपलब्ध धान और आनलाइन  मिलान के दौरान 240 क्विंटल धान अधिक पाया गया अतिरिक्त धान को जब्त किया गया। संयुक्त टीम ने धान उपार्जन केन्द्र गनियारी में भी धावा बोला। भौतिक सत्यापन में  681 कट्टी धान अधिक पाया गया।  अतिरिक्त धान जब्त कर अपराध दर्ज करने का आदेश दिया है।
       इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र सोन तहसील पचपेड़ी में भी टीम औचक निरीक्षण किाय। खरीदी केन्द्र स्थित परिसर से 500 कट्टी ज्यादा धान बरामद हुआ है। धान उपार्जन केन्द्र कौडिया तहसील सीपत में टीम ने 230 क्विंटल धान अधिक पाया है। इसके अलावा संयुक्त टीम को अवैध कारोबार के खिलाफ धान उपार्जन केन्द्र बोडसरा में भी सफलता मिली है। आनलाइन रिकार्ड और परिसर के बीच मिलान करने पर 762.6 क्विंटल धान अधिक पाया गया है।
खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि पांच स्थान से टीम ने कुल 1704 क्विंटल अतिरिक्त धान जब्त किया है। बरामद धान की कीमत करीब 52 लाख रूपयों से अधिक है।  समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।
निगम चुनाव..लोकल ओबीसी को दिया जाए टिकट..कांग्रेस नेताओं ने बताया...छत्तीसगढ़िया ही समझेगा छत्तीसगढ़ का दर्द..तेजी से होगा विकास

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *