शासकीय और निजी संस्थान चिकित्सा प्रमुखों की बैठक..पुलिस कप्तान ने कहा..CCTV,गार्ड रखना होगा..गुमटी ठेला हटाया जाएंगे
पुलिस कप्तान ने दिया सुरक्षा टिप्स..अनिवार्य करना होगा लागू

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने चिकित्सालयों और मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिकित्सा संस्थानों के प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों के साथ बैठक किया है।पुलिस कप्तान ने चिकित्सा संस्थानों और कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए योजना पर विचार विमर्श किया।
जिले में स्थित चिकित्सालयों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पुलिस कप्तान ने पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही चिकित्सालयों के प्रमुखों के साथ बैठक किया। बैठक में पुलिस अधिकारियों,चिकित्सा संस्थानों के प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के बाद रजनेश सिंह ने मिले महत्त्वपूर्ण सुझाव के बाद निर्णय का एलान किया।
पुलिस कप्तान ने बताया कि सभी शासकीय अस्पतालों, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में सीसीटीव्ही कैमरा लगाना जरूरी है। इसके अलावा संस्थानों को सुरक्षागार्ड की व्यवस्था करने को कहा। खासकर संवेदशील स्थानों और क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की बात कही। उन्होने बताया कि सीएचसी और पीएचसी. में गार्ड की व्यवस्था नहीं होने की सूरत में जीवनदीप समिति या जिला प्रशासन के अन्य मद से सुरक्षागार्ड उलब्ध कराने को कहा। सभी चिकित्सा संस्थाओं में पेट्रोलिंग का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को सममय समय पर चिकित्सा स्टाफ से खैरियत रिपोर्ट लेने को कहा। आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग किए जाने पर भी जोर दिया।
पुलिस कप्तान ने बताया कि कॉलेज, हॉस्टल में रहने बालें छात्र, छात्राओं को अनुशासित रखा जाए। हॉस्टल समेत संस्थान के परिसर में असामाजिक तत्त्वों को नशा की हालत में पूर्णरूप से प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाए। उन्होने बताया कि कुछ पीएचसी, सीएचसी. मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज के आसपास पान ठेला का संचालन किया जाता है। सभी को प्राथमिकता के आधार वैधानिक रूप से विस्थापित किया जाएगा।
पुलिस कप्तान ने कहा कि संस्थानों में काम करने वाले निजी सुरक्षा गार्डो का पुलिस वैरिफिकेशन कराना बहुत जरूरी है। गार्ड की व्यवस्था प्रमाणिक सुरक्षा एजेंसी से ही करना होगा।









