लावारिश हालत में खेत से नवजात बरामद…आनन फानन में अस्पताल में भर्ती…शिशु को बचाने डाक्टरों ने झोंकी ताकत

डॉयल 112 की मानवता की दिशा में बड़ा आपरेशन

बिलासपुर—डॉयल 112 की टीम ने मस्तूरी क्षेत्र स्थित खेत से नवजात शिशु, को बरामद किया है। टीम ने बहुत ही कोमल बच्चे को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी मे भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार जानकारी के बाद नवजात को रिस्दा स्थित पेट्रोल पम्प के पास खेत से अपने कब्जे में लिया।
डायल 112 बिलासपुर को जानकारी मिली कि थाना मस्तूरी क्षेत्र स्थित ग्राम रिसदा पेट्रोल पम्प के पास खेत में एक लावारिश नवजात है। जानकारी मिलते ही तोरवा इगल 1 टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची। आरक्षक सुनील पटेल और चालक  जयेश कश्यप ने नवजात शिशु को अपने कब्जे में लिया। आनन फानन में ईलाज और देखभाल के लिए मस्तूरी स्थित चाइल्ड केयर यूनिट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
मस्तूरी BMO निल कुमार ने प्रारम्भिक जांच और पड़ताल के बाद नवजात को बेहतर इलाज के लिए सिम्स रीफर किया। पुलिस के अनुसार बेहतर इलाज के साथ बच्चा सुरक्षित है। पुलिस के अनुार मस्तूरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 93 के तहत अपराध दर्ज किया है।
CG Police Transfer-निरीक्षकों, उप निरीक्षकों के तबादले,एसपी ने जारी किया आदेश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles