आपरेशन प्रहार..फरार चापड़बाज चढ़ा पुलिस के हत्थे…कोटा जंगल में फड़ जमाकर बैठे जुआरियों की टीम गिरफ्तार
जंगल में दांव लगाते पकडाई जुआरियों की टीम

बिलासपुर… पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी है। जाहिर है अपराधियों की धरपकड़ भी जारी है। इसी क्रम में कोनी पुलिस ने लोहे के चापड़ के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। लोगों को चापड़ दिखाकर डराने धमकाने और गाली गलौच के जुर्म मे आरोपी अश्वनी बंजारे को आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने जेल दाखिल कराया है। इसके अलावा कोटा पुलिस ने धरपकड़ अभियान के दौरान घेराबन्दी कर करीब एक दर्जन जुआरियों को दबोचा है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
आर्म्स एक्ट की कार्रवाई..आरोपी पहुंचा जेल
कोनी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान चापड़ लहराने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में बड़ी कोनी निवासी अरविंद कोसले ने शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि अश्वनी बंजारे मां बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए हथियार लेकर मारपीट करने आया। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। जानकारी मिली की आरोपी घटना के बाद फरार है।
इसी दौरान मुखबीर ने बताया कि आरोपी बड़ी कोनी स्थित अपने ठिकाने पर छिपा है। खबर मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। लोहे का चापड़ भी बरामद किया गया। बीएनएस की धारा 296,115(2),351(2) और आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत गिरफ्तार जेल दाखिल कराया गया है।
घेराबन्दी में दस जुआरी गिरफ्तार
कोटा पुलिस के अनुसार जानकारी से मिली कि ग्राम लालपुर कोरी डेम के पास जंगल में जुआरी फड़ जमाकर रूपया पैसा का दांव लगा रहे हैं। जावनकारी मिलते ही टीम बनाकर मौके पर धावा बोला गया। पुलिस को देखते ही कुछ लोग फरार हो गये। बावजूद इसके दस जुआरियों को पकड़ लिया गया। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पकड़े गए जुआरियों का नाम ओमप्रकाश टोनडे,राजकुमार घ्रितेश,प्रकाश कुमार अनंत, किशन तिवारी,सुखी राम बिंझवार,राम बिहारी पालके,देव कुमार लहरी,प्यारेलाल अनंत,परदेशी राम डहरिया और भारत बिंझवार है।पकड़े गए आरोपियों से हजारों रूपये नगद और बावन पत्ती जब्त किया गया है।









