कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद सबसे बड़ा रोग…भाजपा नेता पूर्व मंत्री का बड़ा बयान..कांग्रेस को बताया अंग्रेजों वाली पार्टी..कहा..इसलिए नहीं फहराया संघ कार्यालय में तिरंगा

भाजपा नेता प्रेम प्रकाश का सनसनीखेज बयान

बिलासपुर– आजादी में हमने बहुत कुछ खोया है। आजादी को संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। देश की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ही विभाजन की विभिषिका कार्यशाला का आयोजन किया गया है। ताकि सब लोग रोग से बचकर रहे। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद देश का सबसे बड़ा रोग है। देश को बंगलादेश बनाना चाहते हैं। सत्ता लोतुपता की भी हद होती है। अभी तक सलमान खुर्शीद के बयान का अंग्रेजो वाली पार्टी के नेताओं ने खण्डन नहीं किया है। इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी के ऐसे लोग और सलमान जैसे रोग से देश को खतरा है। यह बातें बिलासपुर प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। पाण्डेय ने कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी पहले कांग्रेसी हुआ करते थे। नेहरू मंत्रीमंडल से अलग होकर जनसंघ बनाया। उन्होने यह भी बताया कि हमें तिरंगा से प्यार है। इसलिए हमने इतने साल तक संघ कार्यालय में झण्डा नहीं फहराया।

तिरंगा से प्यार

विभाजन की विभिषिका कार्यालय में शिरकत करने प्रेम प्रकाश पाण्डेय एक दिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इसके पहले उन्होने पत्रकारों से संवाद किया। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि  आजादी के लिए हमने बहुत कुछ कुर्बान किया है। आजादी कैसी और कैसे मिली यह बाद का विषय है। इसे सुरक्षित रखना अब हमारी जिम्मेदारी है।  इस बात को लेकर ही विभाजन की विभिषिका कार्यसाला का आयोजन किया जा रहा है।  हमे अपनी नई पीढी को आजादी के महत्व को बताना होगा। इसलिए ही भारत सरकार के निर्देश पर विभाजन की विभिषिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने तिरंगा के प्रति प्यार भी जाहिर किया।

3261 रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम मित्रों का”6 वर्ष बाद रायपुर में, देश की प्रमुख हस्तियों के साथ देशभर से 1000 से अधिक रोटेरियन होंगे शामिल

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की कवायद

 सवाल जवाब के दौरान पाण्डेय ने बताया कि जैसे शरीर को निरोगी रखने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत होती है। क्योंकि रोग कभी मरता नहीं है। ठीक उसी तरह इस प्रकार के आयोजन से देश की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आजादी के बाद से ही विघटनकारी तत्व सक्रिय हो गये थे। लेकिन रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक होने के कारण देश पर रोग का असर नहीं हुआ।

सलमान खुर्शीद सबसे बड़ा रोग

सलमान खुर्शीद के बयान पर  प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सलमान खुर्शीद जैसे रोग से बचने के लिए ही कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने भारत को बंगलादेश बनाने की धमकी दी है। ताज्जुब की बात है कि अंग्रेजो वाली पार्टी के नेताों का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। अभी तो मैने सिर्फ एक रोग का नाम लिया है..कांग्रेस में सलमान जैसे कई रोग हैं..जो ऐसे रोग को संरक्षण दे रहे हैं।

कांग्रेस को बताया अंग्रोजो वाली पार्टी

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजो वाली पार्टी है। WHO वाली पार्टी है। देश की आजादी में इस कांग्रेस का क्या योगदान है। जिसके नेता देश तोड़ने की बात करते हैं। सत्ता हासिल करने और मोदी को नीचा दिखाने के लिए आजादी में संघर्ष की दुहाई देते हैं।

संघ कार्यालय में नहीं फहराया झण्डा

तिरंगा से प्यार बावजूद इसके 52 साल तक संघ कार्यालय में झण्डा नहीं फहराया गया । सवाल पर पाण्डेय ने कहा कि यह सच है..नहीं फहराया गया। इसकी वजह भी है। प्रारम्भ में भगवा को लेकर कुछ बातें थी। जब फायनल हो गया तो झण्डा हर जगह फहराया जाने लगा।

CG News : लंबे समय से अनुपस्थित या मद्यपान करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही,कलेक्टर ने ली शिक्षकों के उपस्थिति की जानकारी

श्यामाप्रसाद का भाजपा से रिश्ता नहीं

एक अन्य सवाल  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सबसे पहले कांग्रेसी थे। नेहरू मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के बाद उन्होने जनसंघ का गठन किया। इस्तीफा देने की वजह नेहरू की तुष्टिकरण राजनीति थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा नेता नहीं है..और ना ही हिन्दू परिषद से उनका संबध ही था ।

मुस्लिम लीग और श्यामा प्रसाद

आजादी की लड़ई मे भाजपा ने नाखून भी नहीं कटाया..अब खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं। सवाल पर प्रेम प्रकाश ने कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होने इंकार किया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के आंदोलन में अग्रेंजो का साथ दिया और लीग के साथ सरकार बनाया।  उन्होने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्ना की मुस्लिम लीग से अलग हुए फजलुल की मुस्लिम लीग  के साथ मिलकर सरकार बनाया। उ्होने 1942के आंदोलन में अंग्रेजों का साथ दिए जाने की बात से भी इंकार किया।

मुख्यमंत्री का अधिकार

मंत्री मंडल में परिवर्तन के सवाल पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। अभी तो दो पद खाली हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles