नाबालिग को लेकर आरोपी फरार…मंदिर में शादी के बाद किया रेप…पुलिस ने आरोपी को ग्वालियर में धर दबोचा..POSCO का अपराध दर्ज
नाबिलग को बहला फुसलाया...अपहरण के बाद किया रेप

बिलासपुर—नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और अनैतिक कार्य करने वाले पर पुलिस ने प्रहार किया है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के विशेष दिशा निर्देश पर आरोपी ग्वालियर निवासी धारा सिंह जाटव उर्फ रोहित जाटव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाल फिलहाल पत्थरखान भाठा थाना बिल्हा में रहता है।
पीड़ित के परिजन ने 26 जनवरी 24 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिग लडकी को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बचने के लिए लगातार ठौर बदल रहा है।
इसी दौरान पता चला कि आरोपी इस समय लड़की के साथ अपने ग्वालियर स्थित घर में छिपा है। पुलिस ने धावा बोलकर 7 अक्टूबर को धारा सिंह जाटव को धर दबोचा। नाबालिग लड़की को भी बरामद किया । पूछताछ के दोरान जानकारी मिली कि आरोपी ने पीडिता से मंदिर मे विवाह किया। इसके बाद अपने घर में छिपाकर रखा। पुलिस ने मामले मे आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






