संयुक्त टीम ने कराया नाप जोख…फड़ से बरामद हुआ अतिरिक्त 13 का धान…समिति पदाधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज का आदेश
समिति पदाधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बिलासपुर—भौतिक सत्यापन के दौरान खाद्य और सहकारिता विभाग की टीम ने मस्तूरी स्थित धान खरीदी केन्द्र देवरी में 1 हजार 73 बोरी अतिरिक्त धान बरामद किया है। खाद्य विभाग अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर निर्देश पर की गयी कार्रवाई के दौरान बरामद अतिरिक्त धान की कीमत 13 लाख रुपयों से अधिक है। बरामद धान को अग्रिम कार्रवाई के लिए सहकारिता विभाग के हवाले कर दिया है।
कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर खाद्य और सहकारिता की संयुक्त टीम मस्तूरी स्थित धान उपार्जन केन्द्र देवरी पहुंची। टीम ने इस दौरान धान का भौतिक सत्यापन किया। जाँच के दौरान उपार्जन केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना के साथ बोरियों का रैण्डम वजन कराया गया। उपार्जन केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान की मात्रा ऑनलाईन खरीदी मात्रा से मिलान किया गया। सेवा सहकारी समिति देवरी में 1071 कट्टी यानी 428.4 क्विंटल धान अधिक पाया गया।
धान को बरामद कर समिति पदाधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। अनुराग भदौरिया ने बताया कि धान सहकारिता विभाग के हवाले कर अग्रिम कार्रवाई को कहा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






