वादा किया…दोनो बेटियों को अपनाएगा…शादी करूंगा…फिर बार-बार किया शारीरिक शोषण..बलात्कर के बाद शादी से इंकार

मना करने पर आरोपी ने पीड़िता से किया मारपीट

बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से बलात्कार करने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी का नाम  अभिषेक डहरिया  है। देवनगर घुरू थाना सकरी का रहने वाला है। पूछताछ के बाद विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसा्र 19 जुलाई 24 को थाना उपस्थित होकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया कि 2023 में कम्पनी गार्डन घूमने जाने के दौरान अभिषेक डहरिया से जान पहचान हुई। जान पहचान धीरे धीरे दोस्ती मेंं बदल गयी। इसी दौरान आरोपी अभिषेक डहरिया ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने कहा कि उसकी दो बेटी अपरनाएगा। इसके बाद मना करने पर भी कपिलनगर स्थित घर पहुंचकर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाया।
पी़ड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने लगातार शारीरिक शोषण किया। दबाव डालने पर फिर एक दिन शादी से इंकार कर दिया। और बातचीत भी बन्द कर दिया। अभिषेक ने 18 जुलाई 24 को यदुनंदननगर बुलाया। उसने मारा पीटा दूसरे दिन यानी 19 जुलाई को कपिल नगर सरकण्डा स्थित घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर फिर मारपीट किया।
अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि टीम ने शिकायत के चन्द घंटों के अन्दर आरोपी अभिषेक डहरिया को धर दबोचा। विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आपरेशन प्रहार...जोंधरा में देशी महुआ शराब बरामद...आरोपी गिरफ्तार...पूछताछ के बाद मिलाप दास को भेजा गया जेल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles