jojobetcasibomJojobet GirişcasibomJojobet Girişcasibom girişvaycasinomarsbahis girişJojobetHoliganbet Giriş

Jashpur News- मृत व्यक्ति की जमीन हड़पने की साजिश, भू-माफियाओं ने फर्जी पॉवर ऑफ अटर्नी बनवाई..दो गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महेश राम गम्हरिया, जशपुर निवासी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में शिकायत दर्ज कराई थी और साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुनकुरी न्यायालय में एक परिवाद भी दायर किया था। महेश राम ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके पिता स्वर्गीय सोमरा राम का निधन वर्ष 2014 में ही हो गया था। उनके पिता के नाम पर जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गम्हरिया में कृषि भूमि स्थित है।

Jashpur News-जशपुरनगर, 28 सितंबर। जशपुर में दस्तावेजों में हेराफेरी कर एक मृत जमीन मालिक की ओर से कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय से फर्जी पॉवर ऑफ अटर्नी (मुख्तारनामा) बनवा ली थी और जमीन बेचने का मामला सामने आया है।

मीडिया  रिपोर्ट अनुसार मृत जमीन मालिक के बेटे की शिकायत और न्यायालय में परिवाद के बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महेश राम गम्हरिया, जशपुर निवासी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में शिकायत दर्ज कराई थी और साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुनकुरी न्यायालय में एक परिवाद भी दायर किया था। महेश राम ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके पिता स्वर्गीय सोमरा राम का निधन वर्ष 2014 में ही हो गया था। उनके पिता के नाम पर जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गम्हरिया में कृषि भूमि स्थित है।

आनंद खलखो (निवासी सरना टोली जशपुर), जितेंद्र कुमार शर्मा (निवासी दरबारी टोली जशपुर) और रामलाल (निवासी ग्राम जुरगुम, जशपुर) ने मिलकर इस जमीन की ऋण पुस्तिका और भू-अभिलेख की द्वितीय प्रति फर्जी तरीके से बनवा ली थी।

सबसे गंभीर बात यह थी कि वर्ष 2023 में उन्होंने मृत पिता की ओर से जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन की बिक्री हेतु कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय से पॉवर ऑफ अटर्नी भी बनवा ली थी।

न्यायालय के आदेश पर, आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में 23 सितंबर को धारा 420, 467, 468, 471 और 120 (बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

मीडिया  रिपोर्ट अनुसार पुलिस की जांच में पाया गया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार प्रार्थी महेश राम के पिता स्वर्गीय सोमरा राम की मृत्यु वर्ष 2014 में हो चुकी थी।

आनंद खलखो, जितेंद्र कुमार शर्मा, रामलाल ने एक अन्य आरोपी अघनू राम (टंगरा टोली जशपुर) के साथ मिलकर प्रार्थी के पिता की गम्हरिया स्थित कृषि भूमि की ऋण पुस्तिका और भू-अभिलेख की द्वितीय प्रति बनवाई थी।

शुरुआती दौर में ये भू-माफिया उप पंजीयक कार्यालय जशपुर में ही स्वर्गीय सोमरा राम की ओर से जमीन खरीद-बिक्री हेतु पॉवर ऑफ अटर्नी लेने का प्रयास कर रहे थे, परंतु वहां सफल नहीं हो पाए।

इसके बाद, 3 नवंबर 2023 को उन्होंने उप पंजीयक कार्यालय कुनकुरी में सोमरा राम के नाम से एक फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाया। इस आधार कार्ड में नाम तो सोमरा राम का था, लेकिन फोटो आरोपी अघनू राम का लगा हुआ था। उप पंजीयक कार्यालय में आरोपी अघनू राम ही सोमरा राम बनकर पेश हुआ और उसने पॉवर ऑफ अटर्नी संबंधी दस्तावेजों पर सोमरा राम के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर, आरोपी आनंद खलखो के नाम से जमीन खरीद-बिक्री हेतु पॉवर ऑफ अटर्नी दे दी।

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र कुमार शर्मा और अघनू राम को हिरासत में ले लिया। उनके फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किए गए हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर 2023 को आरोपी आनंद खलखो और रामलाल जमीन के दस्तावेज लेकर आरोपी जितेंद्र कुमार शर्मा के पास आए थे और उसे रुपयों का लालच देकर पॉवर ऑफ अटर्नी का काम कराने को कहा था।

रुपयों के लालच में जितेंद्र कुमार शर्मा ने आनंद खलखो और रामलाल के साथ मिलकर उप पंजीयक कार्यालय जशपुर में पॉवर ऑफ अटर्नी संबंधी कार्य कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने मृतक सोमरा राम के नाम से जाली आधार कार्ड बनवाया, जिसमें आरोपी अघनू राम का फोटो लगा था। फिर वे आरोपी अघनू राम को सोमरा राम बताकर कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय गए, जहाँ अघनू राम ने सोमरा राम बनकर आरोपी आनंद खलखो के नाम से पॉवर ऑफ अटर्नी दे दी।

मीडिया  रिपोर्ट अनुसार मामले में मुख्य आरोपी आनंद खलखो और रामलाल अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों जितेंद्र कुमार शर्मा और अघनू राम (दोनों निवासी जशपुर) के खिलाफ पर्याप्त आपराधिक सबूत पाए जाने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles