IPS Transfer 2025: 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी

IPS Transfer 2025: कर्नाटक सरकार में भारतीय पुलिस सेवा (Ips officer) के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है।

IPS Transfer 2025।तीन अधिकारियों का स्थानांतरण(Transfer )किया गया है।

IPS Transfer 2025।इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्यपाल के नाम पर 17 जनवरी शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के तहत नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बैच 2003 के IPS ऑफिसर एन सतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय-1 बेंगलुरु के पद पर नियुक्त किया गया है। वह बी.आर रविकांत गौड़ा स्थान ग्रहण करेंगे।

मिली जानकारी अनुसार बैच 2005 के आईपीएस ऑफिसर डॉ बी.आर रविकांत गौड़ा, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय-1 बेंगलुरु को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी रेंज, दावणगेरे के पद पर नियुक्त किया गया है।

बैकज 2009 के आईपीएस ऑफिसर बी. रमेश को स्थानांतरित करके संयुक्त पुलिस आयुक्त, पूर्वी बेंगलुरु शहर के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस उपमहानिरीक्षक पूर्वी रेंज दावणगेरे के पद पर कार्यरत थे।

नई कृषि क्रांति की तैयारी – ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी स्मार्ट खेती

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *