झाड़ फूंक का अन्तर्राज्यीय कारोबारी पकड़ाया…च्वाइस सेन्टर से संचालित कर रहा था ठगी का कारोबार..ऑनलाइन करवाता था भुगतान
मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में फैलाया था कारोबार

तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)—तखतपुर पुलिस ने झाड़ फूंक कर लोगों को बेवकूफ बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत के बाद आरोपी लगातार फरारी काट रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी बेलपान स्थित च्वाईस सेन्टर से मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में आनलाइन झाड़ फूंक की अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है।
तखतपुर पुलिस ने बेलपान स्थित एक च्वाईस सेन्टर से मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में आनलाइन झाड़ फूक की गतिविधियों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में शिकायत के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में थाना क्षेत्र स्थित ग्राम धवैया बेलपान निवासी जोगेन्द्र कश्यप थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था।
जोगेन्द्र ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में वह च्वाईस सेन्टर का संचालन करता है। कन्हैया मरकाम नियमित रूप से च्वाईस सेंटर आकर आम लोगों से पूजा पाठ झाड फूंक के नाम पर वसूली करता है। वसूली का रूपया उसके खाते में आनलाइन मंगवाता है। आरोपी कन्हैया मरकाम लखोदना सवरा मोहल्ला कोटा का रहने वाला है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय डॉ. मरकाम है।
जोगेन्द्र कश्यप ने पुलिस को जानकारी दिया कि कन्हैया मरकाम हमेशा च्वाईस सेन्टर पहुंचकर स्थानीय और प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों का आनलाइन झाड़ फूंक करता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में आनलाइन झाड़ फूंक कारोबार करता है। सभी लोगों से पूजा पाठ के नाम पर अवैध वसूली का रूपया कभी फोन पे से तो कभी आनलाइन के अन्य माध्यमों से उसके खाते में मंगवाता है। पैसा देने वालों के अलावा आरोपी कन्हैया उसे परेशान करता है। उसका जीना मुश्किल हो गया है।
जोगेन्द्र की शिकायत पर आरोपी कन्हैया के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया। अपराध कायम होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा के निर्देश पर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस ने घेराबन्दी कर धरदबोचा है। विधिवत गिरफतारी के बाद आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






