गणतंत्र दिवस के जुलूस में उल्टा तिरंगा, बीईओ ने कहा- कार्रवाई करेंगे

तखतपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के द्वारा निकाले गए जुलूस में छात्र उल्टा तिरंगा झण्डा लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे और जुलूस में चल रहे शिक्षकों ने भी ध्यान इस ओर नही दिया।

 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष सरस्वती शिशु मंदिर के द्वारा जुलूस निकाला जाता है ।

कार्यक्रम के पहले स्कूल के शिक्षकों के साथ स्कूल से लेकर नगर में जुलूस निकाला गया था।

जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं ने जुलूस में भाग लिया था। जुलूस में चल रहे स्कूली छात्र छात्राओं के हाथ में तिरंगा झण्डा था ।

जिसमें एक छात्र के हाथ में तिरंगा झण्डा उल्टा था और छात्र पूरे समय नगर भ्रमण के दौरान उसे लहराता रहा। स्कूल के साथ में घूम रहे शिक्षक शिक्षिकाओं का ध्यान भी इस ओर नही गया। 

 तखतपुर बो कामेश्वर बैरागी ने इस संबंध में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर तखतपुर के जुलूस में तिरंगा झण्डा उल्टा लगाकर नगर भ्रमण किया गया ।इसकी जानकारी नही है। जानकारी लेकर कार्यवाही की जाएगी।

प्रभात मिश्रा राजभाषा आयोग के अध्यक्ष बनाए गए

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *