Teacher Suspend: प्रधान पाठक ने किया दो छात्राओं का यौन शोषण, बचाने वाली शिक्षिका भी निलंबित

Teacher suspend।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड में शिक्षक-छात्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।

यहां के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता के प्रधान पाठक देवलाल साहू पर स्कूल की दो छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान पाठक और उसका साथ देने वाली शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

आरोप है कि प्रधान पाठक देवलाल साहू ने 19 सितंबर को एक छात्रा को प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने एक घर में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसी तरह की एक और घटना 30 अगस्त को भी उसी कक्षा की एक अन्य छात्रा के साथ हुई थी।

चौंकाने वाली बात यह है कि जब इन पीड़ित छात्राओं ने स्कूल की शिक्षिका हेमा देवांगन को यह बात बताई, तो उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश की और आरोपी को बचाने का प्रयास किया।

इस घटना का खुलासा होने के बाद गांव और स्कूल में भारी बवाल मच गया। छात्राओं के परिजनों ने प्रधान पाठक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे की जांच रिपोर्ट के आधार पर, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन दोनों को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही, आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Aanganbadi Timing change- भीषण गर्मी का असर... अब सात से 10 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles