कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में लाखों का कबाड बरामद…वाहन भी जब्त…आरोपी के खिलाफ बीएनएस का अपराध दर्ज

लाखों का कबाड़ और कबाड़ी पर पुलिस कार्रवाई

बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन के साथ भारी मात्रा में कबाड़ बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी छिपे कबाड़ परिवहन करते करीब 700  किलोग्राम कबाड़ जब्त किया। जब्त कबाड़ की कीमत करीब ढाई लाख रूपयों से अधिक है। कार्रवाई के दोरान पकड़े गए आरोपी ड्रायवर ने अपना नाम राजेश सोनवानी बताया। राजेश ने बताया कि घोंघाडीह थाना कोटा का रहने वाला है।
पुलिस कप्तान राजनेश सिंह के आदेश पर पुलिस टीम ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान पुराना बस स्टैण्ड के पास से कबाड़ से भरे पिकप वाहन को कबाड़ परिवहन करते पकड़ा है। भारी मात्रा में पिकअप समेत 700 किलोग्राम लोहे का कबाड़ जब्त किया। पूछताछ के दौरान पिकअप वाहन चालक ने अनपा नाम राजेश  सोनवानी बताया। ड्रायवर ने बताया कि कबाड का परिवहन छोटॅ पाण्डेय के आदेश पर कर रहा है। कबाड़ का असली मालिक कतियापारा स्थित शिव चौक सिटी कोतवाली का रहने वाला है।
 पुराना बस स्टैण्ड स्थित दुकान से  कबाड लेकर  छोटू पाण्डेय के निर्देशानुसार ईमलीपारा स्थित  गोदाम लेकर जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुमास्ता लायसेंस पेश नहीं किया। पुलिस ने करीब 700 किलोग्राम कबाड़ कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएनएस की धारा 35 ( 1 ) (ड.) और, बीएनएसस की धारा / 303 ( 2 ) का अपराध दर्ज किया है।
लोकसभा अध्यक्ष ने किया बिलासपुर के बेटे का सम्मान...डॉ. गिरधारी ने ग्लोबल अवार्ड किया प्रदेशवासियों को समर्पित..कहा..सब कुछ जनता का

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles