काऊ कैचर के साथ सड़क पर उतरेअधिकारी,,,रोस्टर के बाद एक एक सड़कों का किया भ्रमण..मवेशियों का किया परिवहन

कलेक्टर आदेश के बाद रोस्टर के अनुसार सड़क पर अधिकारी

बिलासपुर—नगर निगम आयुक्त, एसडीएम और सीएसपी की टीम ने आधी रात सड़को का भ्रमण कर आवारा मवेशियों का पड़ताल किया। सड़कों से मवेशियों को हटाने का प्रबंध भी किया। जानकारी देते चलें कि प्रशासन ने लगातार जानलेवा एक्सीटेन्ड की घटना को लेकर चिंता जाहिर किया है। इसी क्रम में कलेक्टर आदेश पर निगम आयुक्त समेत टीम में शामिल अधिकारियों ने देर रात शहर और आसपास की सड़कों का मुआयना किया है। 
कलेक्टर अवनीश शरण ने सड़क दुर्घटना में हो रही पशुओं की मौत की रोकथाम को लेकर पिछले दिनों बैठक कर आदेश जारी किया।  एक दिन पहले 27 सितम्बर को कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम की बैठक लेकर अप्रिय घटना रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने को कहा। कलेक्टर आदेश का पालन क्रम में  बीती रात 10 बजे से निगम आयुक्त अमित कुमार, एसडीएम पीयूष तिवारी, सीएसपी पूजा कुमार, सीएसपी उमेश गुप्ता, नायब तहसीलदार राहुल साहू,मैनेजर एनएचएआई, संयुक्त संचालय पशु विभाग ने  सड़को का मुआयना किया। काऊ कैचर के सहयोग से आवारा मवेशियों को हटाया गया।
निगम आयुक्त अमित कुमार की अगुवाई में टीम ने हाई कोर्ट रोड, तोरवा रोड, मोपका, कोनी, सेंदरी सड़कों का निरीक्षण किया।  टीम के आदेश पर साथ चल रहे काऊ कैचर वाहन से सड़कों पर बैठे मवेशियों को हटाया गया।
बताते चलें कि कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण के लिए तहसीलदारों , थाना प्रभारियों, निगम और पशु विभाग के अधिकारियों का रोस्टर  तैयार किया है। अधिकारियों की लगातार निगरानी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की संख्या में कमी आई है।
कबाड़ी के खिलाफ पुलिस का आपरेशन प्रहार...एक टन से ज्यादा कबाड़ जब्त...अलग अलग धाराओं के तहत दर्ज हुआ अपराध

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles