आटो का किश्त पटाने के लिए आरोपी ने तोड़ा ताला…85 हजार नगद समेत सोना चांदी किया पार…6 वारंटी समेत आठ आरोपियों को जेल

पुलिस की बड़ी कार्रवाई..फरार 6 वारंटियों पर गिरी गाज

बिलासपुर—चुनाव तारीख निकट आने के साथ ही अपराध और अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने फरार 6 वारंटियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक स्थायी वारंटी भी शामिल है। चकरभाठा पुलिस ने इसके अलावा आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान नकबजनी के अपराध  में एक शातिर को गिऱफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। चाकूबाज को भी धर दबोचा है। 
 
किश्त पटाने के लिए किया चोरी
 
चकरभाठा पुलिस के अनुसार चकरभाठा वार्ड क्रमांक सात निवासी गुलशन जैसवानी ने 10 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया की अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर घर से सोना चांदी समेत नगद पार किया है। पीडित के अनुसार आरोपी घर घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा। नगदी  85000 रुपए समेत  एकनग सोने की बाली एक नग कीमती पर हाथ साफ किया है। 
 
पुलिस मामले को लेकर लगातार छानबीन कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की जानकारी पर अचानकपुर निवासी संदेही संजय नेताम को थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान संदेही ने जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की नगदी रकम से ऑटो का किस्त पटाया। मोबाइल का इस समय उपयोग कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, और ऑटो को जब्त किया है। विधिवत गिरफ्तार करजेएमएफसी न्यायालय बिल्हा के सामने पेश किया है।
 
चाकूबाज यहां से पकड़ाया
 
चकरभाठा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परसदा स्थित  आवास पारा अटल चौक के पास एक व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ पकड़ा है। आरोपी का नाम मनोज कौशिक उर्फ कालू है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा के हवाले किया है।
 
फरार 06 वारंटी गिरफ्तार
 
 पुलिस कप्तान के लगातार निर्देश और आदेश पर कार्रवाई करते हुए चकरभाठा पुलिस ने अपराध कर 6 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक स्थायी वारंटी  राजेन्द्र को भी पुलिस ने धर दबोचा है। फरार गिरफ्तार वारंटियों का नाम  शशि कुमार जांगड़े पिता संतोष कुमार,  संतोष कुमार पिता लालाराम जांगड़े, नयन दास उर्फ चेनू दास पिता बुधराम, हीरा दास पिता कुंज राम जांगड़े  और गेंद्रम पिता सुंदरवा जांगड़े है। सभी आरोपी ग्राम कनेरी थाना चकरभाठा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इसके अलावा स्थायी वारंटी राजेंद्र कुमार पिता समार यादव को धर दबोचा है। आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया गया है।
CG News- अंशकालीन योग प्रशिक्षण, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों का चयन हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *