राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पर भाजपा का गंभीर आरोप..चुनाव आयोग से शिकायत..नेताओं ने बतया किरणमयी ने किया आचार संहिता उल्लंघन

भाजपा नेताओं का आरोप..राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने किया उल्लंघन

बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने जिला चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कर बताया कि किरणमयी नायक इस समय संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि नाम निर्वाचन के समय किरणमयी नायक मौजूद थी। सीसीटीवी जांच करायी जाए।
 
 भाजपा नेताओं ने जिला चुनाव अधिकारी के सामने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। जिला चुनाव अधिकारी के सामने शिकायत कर भाजपा नेताओं ने बताया कि किरणमयी नायक संवैधानिक पद पर है। बावजूद इसके किसी दल विशेष का प्रचार कार्य में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पद पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में खुलकर काम कर रही हैं।
 
भाजपा नेताओं ने बताया कि नगर पालिका निगम बिलासपुर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के पक्ष में प्रचार प्रसार में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।  भाजपा महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा के चुनाव अभिकर्ता अनिल दुआ ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज कराया। दुआ ने कहा कि किरणमयी ने 29 जनवरी को रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में तर्क पेश किया है। प्रमोद नायक के प्रचार प्रसार में लगातार सक्रिय हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान में खुलकर भाग ले रही है। दुआ ने कहा कि  निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि  नाम निर्देशन के वक्त रिटर्निंग ऑफिसर कुरूवंशी के कार्यालय में मौजूद सी सी टी वी कैमरे की जांच की जाए 
इस जुर्म में रामशरण गिरफ्तार...परिवार ने दर्ज कराया था जुर्म...बयान के बाद आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *