महाकुंभ में पीएम मोदी ने संगम के त्रिवेणी घाट पर 11 डुबकी लगाई, 108 मंत्रों का किया जाप

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी ने गंगा पूजन किया।  

पंडित राजेश कुमार तिवारी (आचार्य तीर्थ पुरोहित (प्रयागराज) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संगम के त्रिवेणी घाट पर स्नान किया। उन्होंने 11 डुबकी लगाई और 108 मंत्रों का जाप किया।

नजरा बहुत अद्भुत था। पीएम मोदी ने देश और जनकल्याण के लिए पूजा अर्चना की। इस मौके पर सीएम योगी भी उनके साथ थे। पीएम मोदी ने हम लोगों के साथ पूजा की।

पीएम मोदी के आने से यहां पर किसी को कोई असुविधा या परेशानी नहीं हुई। त्रिवेणी संगम में पीएम मोदी ने स्नान किया और पूजा की। इस दौरान बराबर स्नान चलता रहा। आज अष्टमी का दिन है। साल 2019 में भी पीएम मोदी यहां आए थे, तब भी अष्टमी का दिन था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वभाव ही उन्हें सभी नेताओं से अलग बनता है। इतने बड़े पद पर होने के बावजूद भी वह गंगा स्नान के लिए यहां पर पहुंचे। उन्होंने सनातन धर्म की उन्नति के लिए पूजा अर्चना की। वह अपने साथ कुछ सामान लेकर आए थे, जिसे उन्होंने गंगा में प्रवाहित किया। उसमें फल, दही समेत कई अन्य चीजें शामिल थीं

स्थानीय निवासी रामसकल तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि महाकुंभ में पीएम मोदी और सीएम योगी आए थे। उन्होंने स्नान और पूजा पाठ किया। यहां पूरी सभा लगा थी, यहां पर उन्होंने सभी को संबोधित किया और इसके बाद चले गए।

Magh Gupt Navratri 2025- राशि अनुसार उपाय से पाएं मां दुर्गा का आशीर्वाद और जीवन में सुख-समृद्धि

उन्होंने कहा कि महाकुंभ का माहपर्व चल रहा है। इसलिए पीएम मोदी यहां आए और स्नान किया और चले गए। उनके आने के किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। बहुत शांति से स्नान हुआ।

तिवारी ने तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों अच्छे हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *