IMD Alert: ठंड से मिलेगी राहत,कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

राजधानी में कम हुई ठंड

IMD Alert। प्रदेश में फिलवक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं सरगुजा संभाग ठंड से ज्यादा प्रभावित है। हालांकि हवा की दिशा बदलने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Imd Alert।मिली जानकारी अनुसार सबसे ठंडा जिला बलरामपुर है, जहां रात का तापमान 4.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बीते दिनों के मुकाबले ये 1 डिग्री कम है। जबकि रायपुर में रात का तापमान जो 11 डिग्री था वो बढ़कर 11.8 डिग्री हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 दिनों तक ये सिलसिला जारी रहेगा।

इससे पहले प्रदेश में लगातार शुष्क हवा के आने से उत्तरी हिस्से में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था। इसके असर से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बने।

शुक्रवार को सभी जगह गुरुवार के मुकाबले 1 डिग्री ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से हवा की दिशा बदलने की संभावना है। ऐसे में वातावरण में नमी बढ़ेगी और इस कारण न्यूनतम तापमान में 11 जनवरी को 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

इसके अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं।

प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ में हल्के बादल और कुछ जगहों में बारिश के हालात बन सकते हैं। 11 और 12 जनवरी को कोरिया जिले और उसके आसपास के जिलों में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं।

CG NEWS::दक्षिण विधानसभा उपचुनावः क्या 35 साल के आकाश शर्मा तोड़ पाएंगे 34 साल पुराना रिकॉर्ड... ?

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *