ChhattisgarhBusinessJob/VacancyLifestyleReligion

उत्तरी जांगड़े के बयान पर बिफरे बांधी…पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा…हर हादसे में कांग्रेस नेताओं की भूमिका हो रही उजागर

भूपेश बघेल के बयान पर बांधी ने साधा निशाना

बिलासपुर—पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा कृष्णमूर्ति बांधी  ने कहा कि कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े समेत कांग्रेस के अन्य विधायकों पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रदेश की शांति व्यवस्था पसंद नहीं है। पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक राम कुमार यादव, चतुरी नंद, कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में उत्तरी जांगड़े ने बलौदा बाजार की आगजनी की घटना को कांग्रेस का शौर्य बताया है। अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा ही प्रदर्शन करने को कहा है।  छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध के पीछे विशेषकर बलौदा बाजार अग्निकांड में कांग्रेस की भूमिका की अहम् है।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 
डॉ बांधी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस अपराध की चिंता करने का दिखावा करती है। सभी मामलों में षड्यंत्र कर छत्तीसगढ़ की फिजा खराब करने का प्रयत्न करती है। कांग्रेस ने सामाजिक कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों को घुसा कर समाज को बदनाम करने का षड्यंत्र किया है। अब एक बार फिर षड्यंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने समाज से माफी मांगने को कहा है।
डॉ. बाधी ने कहा कि राजीव मितान क्लब बंद होने पर भूपेश बघेल का बयान  चिंताजनक है। उन्होने कहा कि राजीव क्लब मितान बन्द होने से बलात्कार और हत्या की घटनाएं और अपराध बढ़ रहे हैं। शिक्षक दिवस के दिन बलौदा बाजार के हेड मास्टर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के पर पैसा ऐंठने का आरोप लगाकर आत्महत्या किया है। सूरजपुर में पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या  मामले में कांग्रेस छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता सामने आई है।  सारी घटना कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपराध का पर्याय बन चुकी है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में  घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया है।  उत्तरी जांगड़े ने बाकायदा बलौदाबाजार में लगभग 6 माह पहले हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसी घटना की पुनरावृत्ति करने को  कहा है।
 डॉ. बांधी ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अच्छा काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस नेताओं को शांति पसंद नहीं है।  रह-रहकर कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अराजकता का माहौल निर्मित कर रहे हैं। पिछले सालभर में अमूमन हर बड़े अपराध में कांग्रेसियों की संलिप्तता सामने आई है। दरअसल, कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तरी जांगड़े के बयान को बेहद गंभीरता से ले रही है । उत्तरी जांगड़े समेत उस प्रदर्शन में मौजूद सभी विधायकों व कांग्रेस नेताओं की जवाबदेही तय करके कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने में प्रदेश की भाजपा सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। प्रेस वार्ता के दौरान  जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना जेंद्र जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया  शर्मा उपस्थित थे।
अब कर्मचारी भी लगाएंगे जनदर्शन में फरियाद...कलेक्टर का फरमान...छुट्टी से पहले लेना होगा परमिशन..इन्हें बनाया नोडल
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close